{"_id":"692227112d40dedb5303e8b1","slug":"players-and-spectators-will-get-better-facilities-dc-na-news-c-95-1-ssml1021-207223-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों और दर्शकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों और दर्शकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं : डीसी
विज्ञापन
धर्मशाला। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में आगामी माह प्रस्तावित भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 क्रिकेट मैच के लिए खिलाड़ियों और दर्शकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। शनिवार को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में जिला प्रशासन और एचपीसीए के अधिकारियों के बीच तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि 14 दिसंबर को होने वाले टी-20 मैच के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
उन्होंने आयोजन के संदर्भ में कानून, यातायात, पार्किंग व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत, पेयजल आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत, शहर की साफ-सफाई और अग्निशमन सेवाओं सहित अन्य संबंधित तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को मैच के आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को धर्मशाला के आसपास के क्षेत्र में मरम्मत योग्य सड़कों का कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि आयोजन से पहले धर्मशाला और इसके आसपास के क्षेत्रों की सड़कें और लाइट व्यवस्था चकाचक होगी। पेयजल, पार्किंग की बेहतर व्यवस्था के लिए भी प्लान तैयार किया गया है। एसी टू डीसी ने कहा कि मैच के आयोजन के दौरान वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थलों की नंबरिंग करके दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए निकासी गेटों से पार्किंग स्थलों तक दिशा सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को स्टेडियम में अग्नि संबंधी आपातकालीन प्रबंधों का निरीक्षण करने और आवश्यक अग्निशमन सेवाएं सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम शिल्पी बेक्टा, एएसपी राजेंद्र जस्वाल, एसडीएम मोहित रत्न ने सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात प्लान, पार्किंग आदि के प्लान को लेकर जानकारी दी। बैठक में एचपीसीए प्रबंधकों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।