फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Play school director who installed hidden cameras in washroom jailed

Noida News: वॉशरूम में हिडन कैमरे लगवाने वाले प्ले स्कूल के डायरेक्टर को जेल

Wed, 18 Dec 2024 08:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 08:42 PM IST
विज्ञापन
Play school director who installed hidden cameras in washroom jailed
वॉशरूम में हिडन कैमरे लगवाने वाले प्ले स्कूल के डायरेक्टर को जेल
विज्ञापन

- डायरेक्टर ने पहले भी एक बार हिडन कैमरा लगवाने का किया था प्रयास

- स्कूल के स्टाफ से पुलिस कर रही पूछताछ, स्कूल रजिस्ट्रेशन के बारे में पता लगा रही पुलिस

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। प्ले स्कूल के वॉशरूम में हिडन कैमरे लगवाने के आरोपी डायरेक्टर को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी डायरेक्टर ने पहले भी एक बार हिडन कैमरा लगवाने का प्रयास किया था लेकिन सफल नहीं हो पाया था। कोतवाली फेज थ्री पुलिस की टीम ने स्कूल में कार्यरत सभी स्टाफ से इस मामले में पूछताछ कर रही है।

सेक्टर-70 स्थित प्ले स्कूल के वॉशरूम में लगे हिडन कैमरे को एक महिला टीचर ने पकड़ा था। इसके बाद इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई थी। तब यह मामला तूल पकड़ लिया था। प्ले स्कूल के डायरेक्टर नवनिश सहाय ने स्टाफ के तौर पर दो महिला टीचर, एक महिला मेड और एक गार्ड को नौकरी पर रखा था। जानकारी के मुताबिक आरोपी डायरेक्टर ने उसी वॉशरूम में हिडन कैमरा लगवाया था जिसका इस्तेमाल महिला टीचर करती थीं। महिला टीचर को वॉशरूम में बल्ब लगाने वाले होल्डर में लाल बत्ती जलती हुई दिखाई दी, तब सबसे पहले उन्होंने अपने आईटी इंजीनियर पति को जानकारी दी थी। तब कैमरा लगे होने के बारे में पता लगा। इसके बाद महिला दूसरे दिन स्कूल आई और दूसरे टीचर को कैमरे के बारे में बताया। इसके बाद स्कूल में डायरेक्टर के खिलाफ महिला शिक्षकों ने हंगामा कर दिया। तब डायरेक्टर नवनिश बचने के लिए नोएडा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से मिलकर उनसे सारी बात बताई और खुद के खिलाफ साजिश रचने की जानकारी दी। इस पर अधिकारी को शक हुआ और जांच कराई तब सच्चाई का पता चला। एसीपी राजीव गुप्ता ने बताया कि सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। वहीं स्कूल रजिस्ट्रेशन के बारे में पुलिस जानकारी निकाल रही है। आशंका है आरोपी फर्जी तरीके प्ले स्कूल का चला रहा था।
विज्ञापन


2200 रुपये में खरीदा था कैमरा
पुलिस की जांच में पता चला कि अप्रैल 2024 से जब से यह प्ले स्कूल संचालित हो रहा है। उसके कुछ दिन बाद ही नवनिश ने एक हिडन कैमरा लगवाने का प्रयास किया था। लेकिन हिडन कैमरा होल्डर में सेट नहीं हो पा रहा था। अब नवंबर महीने में 2200 रुपये में यह हिडन कैमरा ऑनलाइन खरीदा था। अभी तक उसके फोन में कोई भी फोटो और विडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग से हिडन कैमरे को जोड़ रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed