फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Platoon Commander Montu made fake seals of police stations in Modinagar

मोंटू ने मोदीनगर में बनवाईं थीं थाने की फर्जी मुहर

Fri, 22 Nov 2019 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Platoon Commander Montu made fake seals of police stations in Modinagar
प्लाटून कमांडर मोंटू ने मोदीनगर में बनवाई थीं थानों की फर्जी मुहरें
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। होमगार्ड वेतन घोटाले में आरोपियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। पूरे घोटाले की सूत्रधार मानी जा रही थानों की फर्जी मुहरें मोदी नगर में बनवाई गईं थीं। इन मुहरों को मोदीनगर निवासी अवैतनिक प्लाटून कमांडर मोंटू ने बनवाया। अब आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस फर्जी मुहर बरामद करने जाएगी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, होमगार्ड वेतन घोटाले में मस्टर रोल और सात थानों की फर्जी मुहर का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने पांचों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जिसमें पता चला कि फर्जी मुहर मोंटू ने बनवाई थीं। ये भी पता चला है कि आरोपी ने घोटाले का खुलासा होने के बाद मोदीनगर में ही कहीं छिपाकर रख दिया है। अदालत से रिमांड मांगने के लिए पुलिस ने यह भी हवाला दिया है कि फर्जी मुहरों को बरामद किया जाना है। सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि अब तक के गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में चालू वर्ष के घोटाले के संबंध में जानकारी मिली है। इससे पूर्व की जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस जल्द और गिरफ्तारियां कर सकती है। इसके लिए पुलिस टीमें दबिश के लिए रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन

घोटाले की खबर पढ़ते दिखे चौरसिया
पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अदालत ले जाने से पूर्व पुलिस वाहन में पूर्व जिला कमांडेंट रामनारायण चौरसिया घोटाले संबंधित खबरें पढ़ते दिखाई दिए। वहीं, अन्य आरोपी भोजन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed