फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Plastic use indiscriminately despite ban

प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से प्लास्टिक उपयोग

Wed, 18 Nov 2020 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Plastic use indiscriminately despite ban
नूंह। पॉलिथीन और प्लास्टिक पर प्रतिबंध के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कई बार सख्ती दिखा चुकी हैं, लेकिन नूंह प्रशासन अब तक इस पर रोक नहीं लगा पाया है। जिले में पॉलिथिन की बिक्री खुलेआम हो रही है। कई बार खानापूर्ति के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन इनका कोई असर नहीं दिख रहा है। नूंह में प्लास्टिक अपशिष्ट के मैनेजमेंट का कोई सिस्टम नहीं है। इस कारण शहरों और गांवों में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक अपशिष्ट मौजूद है।
विज्ञापन

सरकार ने वर्ष 2019 में 2 अक्टूबर से एक बार इस्तेमाल होने वाली पॉलिथीन पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। सरकार का मकसद वर्ष 2022 तक देश को पॉलिथीन मुक्त बनाने का है। प्लास्टिक बैग, कप, प्लेट, छोटी बोतल, प्लास्टिक स्ट्रा और कुछ टाइप की पैकिंग प्लास्टिक को प्रतिबंधित किया गया था। जिले प्रशासन ने इस प्रतिबंध को यहां लागू कराने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया है। नूंह शहर में पॉलिथीन प्रयोग के कारण जोगीपुर रोड, नल्हड रोड, होडल रोड कूड़े से अटे हुए हैं। नाले-नालियां में भी पॉलिथीन भरी हैं। सख्ती न होने के कारण दुकानदार व आम लोग पॉलिथीन से परहेज नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में दुकानदारों से लेकर चाय और परचून की बड़ी दुकानों पर भी पॉलिथीन का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। इसी का नतीजा है कि जिले के शहरी क्षेत्रों में जल निकासी के लिए पॉलिथीन अभिशाप बन चुकी है। नाले-नालियों में पॉलिथीन भरने के कारण जल-निकासी व्यवस्था चौपट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की ओर से पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने की जिम्मेदारी नगर पालिका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अफसरों और जिलाधिकारियों को दी गई है। कई बार खानापूर्ति के लिए गांवों व शहरों में अभियान चलाए गए, लेकिन बेअसर रहे। कई बार नूंह शहर के साथ तावडू, फिरोजपुर झिरका व पुन्हाना में दुकानदारों पर कार्रवाई हो चुकी है। इस सबके बाद भी पॉलिथीन का प्रयोग बंद नहीं हो सका है। वैसे अभियानों के दौरान नूंह के साथ कई कस्बों में लोगों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगा, लेकिन पॉलिथीन की बिक्री पर रोक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed