फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Plaster of flat's bathroom collapsed, no one injured

Noida News: फ्लैट के बाथरूम का गिरा प्लास्टर, कोई हताहत नहीं

Mon, 01 Jun 2026 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
Plaster of flat's bathroom collapsed, no one injured
ग्रेटर नोएडा में सेक्टर जीटा-1 स्थित एवीजे हाइट्स सोसाइटी के फ्लैट में बाथरूम की छत से प्लास्टर
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। शहर के आलीशान सोसाइटी के करोड़ों के फ्लैट में पानी टपकने से निवासी परेशान हैं। सेक्टर जीटा-1 स्थित एवीजे हाइट्स सोसाइटी में एक फ्लैट के बाथरूम की छत से सोमवार को अचानक प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया। घटना के समय बाथरूम में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फ्लैट निवासी रणंजय कुमार शाही ने बताया कि उनका परिवार दिल्ली गया हुआ था। सोमवार सुबह घर लौटने पर उन्होंने देखा कि बाथरूम की छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिरा पड़ा है। शाही ने कहा कि बाथरूम की छत से पानी टपकने और प्लास्टर कमजोर होने की शिकायत वह कई बार सोसाइटी प्रबंधन से कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मेंटेनेंस टीम द्वारा निरीक्षण में पाया गया कि बाथरूम की छत पर लंबे समय से सीलन बनी हुई थी, जिसके चलते छत का प्लास्टर कमजोर होकर गिर गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed