फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Plaster is falling off the towers at Supertech Jar, and residents are troubled by seepage in the basement.

Noida News: सुपरटेक जार के टावरों में झड़ रहा प्लास्टर, बेसमेंट में सीपेज से लोग परेशान

Thu, 15 Oct 2026 06:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Plaster is falling off the towers at Supertech Jar, and residents are troubled by seepage in the basement.
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रॉन-1 स्थित सुपरटेक ज़ार सोसाइटी में टावरों से झड़ रहा प्लास्टर। स्
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर ओमिक्रॉन-1 स्थित सुपरटेक जार सोसाइटी में टावरों का प्लास्टर झड़ने और बेसमेंट में लंबे समय से पानी का रिसाव होने की समस्या से करीब 1500 परिवार चिंतित हैं। निवासियों ने समस्याओं की जांच कराने और स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन


निवासी नितिन चतुर्वेदी ने बताया कि सोसाइटी के टावरों में कई जगह प्लास्टर झड़ रहा है, जबकि बेसमेंट में पानी का रिसाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के कारण टावरों की स्थिति की तकनीकी जांच और जरूरी मरम्मत कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में सीएएम शुल्क दो बार बढ़ाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद रखरखाव से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बेसमेंट में सभी की गाड़िया खड़ी रहती हैं। इसके बाद भी बेसमेंट में हो रहे पानी के रिसाव को ठीक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


एओए की मांग है कि बेसमेंट में सीपेज की तकनीकी जांच कराकर उसके कारणों को दूर किया जाए और जहां प्लास्टर झड़ रहा है, वहां मरम्मत कराई जाए। इसके साथ ही रखरखाव व्यवस्था एओए को सौंपने की मांग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed