फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Plaster fell from the ceiling

Noida News: सोसाइटी के फ्लैट की छत से गिरा प्लास्टर

Wed, 23 Jul 2025 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
Plaster fell from the ceiling
नोएडा। सेक्टर 119 स्थित द अरण्या सोसाइटी में बुधवार को एक फ्लैट के अंदर छत से प्लास्टर गिर गया। गनीमत रही कि कमरे के अंदर बेड पर बैठे किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। सोसाइटी निवासी राजकुमार ने बताया कि टावर नंबर 3 में चौथे फ्लोर पर के फ्लैट की छत से प्लास्टर गिरा था। यह प्लास्टर बेड के ठीक ऊपर से गिरा है। यदि बेड पर कोई बैठा होता तो उस व्यक्ति को भारी चोट आ सकती थी। इसके अलावा टावर के सामने लॉबी में भी प्लास्टर गिरा गया। हालांकि गनीमत रही कि यहां पर भी किसी को चोट नहीं आई। सोसाइटी में इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं होती रही हैं और उस समय गाड़ियों के शीशे डैमेज हो गए थे। सोसाइटी में खराब क्वालिटी का सामान इस्तेमाल किया गया है ऐसे में अब प्लास्टर गिरने की समस्या लगातार हो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed