फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Planning to mix 10 percent hydrogen with natural gas: Sanjay

नेचुरल गैस के साथ 10 फीसदी हाइड्रोजन मिक्स करने की योजना : संजय

Sat, 08 Jul 2023 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Planning to mix 10 percent hydrogen with natural gas: Sanjay
नेचुरल गैस के साथ 10 फीसदी हाइड्रोजन मिक्स करने की योजना : संजय
विज्ञापन

पूर्वाेत्तर राज्यों को 2026 तक गैस ग्रिड से जोड़ने की तैयारी
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में लगे गैस इंडिया एक्सपो में पहुंचे गेल के निदेशक
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। गैस अथॉरटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) की लिक्विड नेचुरल गैस (एलएनजी) के साथ 10 प्रतिशत ब्लंडेड हाइड्रोजन मिश्रण करने की योजना है। 10 प्रतिशत मिश्रण पाइपलाइन से ले जाने के अनुकूल है या नहीं, इसके आकलन का प्रोजेक्ट रुड़की आईआईटी को दिया गया है। रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो देश में भारी-भरकम विदेशी मुद्रा की बचत हो सकेगी। शुक्रवार को इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में लगे गैस इंडिया एक्सपो में आए गैस अथॉरटी ऑफ इंडिया के स्वतंत्र निदेशक संजय कश्यप ने अमर उजाला के साथ साक्षात्कार में यह बात कही।

संजय ने कहा कि नेचुरल गैस का 65 प्रतिशत कृषि उपयोग में आता है। इसके अलावा 17 प्रतिशत वाहनों व अन्य स्थानों पर उपयोग किया जाता है। वर्ष 2030 तक भारत भर में गैस ग्रिड बनाने का लक्ष्य है। इस कदम से अपरोक्ष रूप से करीब 90 लाख लोगों को रोजगार मिल सकेगा। अगस्त में उत्तराखंड तक एलएनजी पहुंच रही है। 2023 दिसंबर तक बंगाल के हल्दिया घंटा प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगा। वर्ष 2026 दिसंबर तक इसे पूर्वाेत्तर राज्यों आसाम आदि तक पहुंचाने की योजना है। गेल ने कूड़ा प्रबंधन के लिए देश के कई नगर निगमों से अनुबंध किया है। कंपनी का लक्ष्य है कि 2040 तक कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) का उत्सर्जन नेट जीरो किया जाए। इसे वर्तमान में 35 प्रतिशत तक लाया गया है।
विज्ञापन

नेचुरल गैस में 10 प्रतिशत ब्लंडेड हाइड्रोजन मिश्रण का प्रयोग सफल होने पर बड़ी संख्या में स्टार्टअप कंपनियों को मौका मिलेगा। इससे करीब 15 लाख लोगों को रोजगार का मौका मिलने की संभावना है। आगे चलकर एलएनजी में 20 प्रतिशत ब्लंडेड हाइड्रोजन मिश्रण की योजना को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed