फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   plan to invest 40 thousand crore in Noida

45वां स्थापना दिवस : नोएडा में होगा 40 हजार करोड़ का निवेश, एक लाख को रोजगार

Sat, 17 Apr 2021 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 17 Apr 2021 06:25 AM IST
सार

  • फर्नीचर व डाटा सेंटर का बड़ा हब बनेगा नोएडा

विज्ञापन
plan to invest 40 thousand crore in Noida
नोएडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा आने वाले समय में फर्नीचर और डाटा सेंटर का बड़ा हब बनकर उभरेगा। दुनिया की सबसे बड़ी फर्नीचर कंपनी आइकिया नोएडा में फर्नीचर मॉल बनाएगी तो दूसरी तरफ अडाणी ग्रुप ने डाटा सेंटर बनाने के लिए जमीन ली है। माइक्रोसॉफ्ट ने भी डाटा सेंटर बनाने के लिए जमीन ली है। ऐसे में आने वाले दो से तीन साल में नोएडा में 40 हजार करोड़ रुपये का निवेश और एक लाख से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। आपको बता दें कि नोएडा 17 अप्रैल 1976 को प्रशासनिक अस्तित्व में आया इसलिए इस दिन को नोएडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

विज्ञापन


आइकिया नोएडा में खुदरा स्टोर शुरू करने जा रही है। फरवरी में मुख्यमंत्री के हाथों कंपनी के प्रतिनिधियों को जमीन के दस्तावेज सौंपे गए हैं। आइकिया को सेक्टर-51 में करीब 50 हजार वर्ग मीटर जमीन आवंटित की गई है। कंपनी ने इसके लिए 850 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। अगले डेढ़ साल में आइकिया यहां फर्नीचर निर्माण और रिटेल स्टोर शुरू कर देगी। इस प्रोजेक्ट से शहर को बड़ा निवेश और रोजगार मिलेगा। कंपनी नोएडा में 20 हजार करोड़ का निवेश करेगी। स्वीडन की यह फर्नीचर कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी फर्नीचर निर्माता और विक्रेता कंपनियों में से एक है। कंपनी एक होटल और एक शॉपिंग मॉल भी बनाएगी। 
विज्ञापन


वहीं, सेक्टर-145 में माइक्रोसॉफ्ट को 60 हजार वर्ग मीटर जमीन आवंटित की गई है। कंपनी इसमें डाटा सेंटर बनाने जा रही है। जमीन के एवज में कंपनी ने 103 करोड़ रुपये भी जमा कर दिए हैं। इससे 3500 युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। माइक्रोसॉफ्ट के आने से आईटी से जुड़ी देश की कई और कंपनियां भी आएंगी। इससे रोजगार के अवसर और मिलेंगे। नोएडा प्राधिकरण ने उन कंपनियों के लिए भी जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। मार्च में ही 13 कंपनियों को जमीन आवंटित की गई। अडाणी भी उनमें से एक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अडाणी को सेक्टर-80 में 39,146 वर्ग मीटर जमीन दी गई है। कंपनी यहां पर 2500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसी तरह डिक्सॉन कंपनी ने सेक्टर 151 में अपनी इकाई  लगाने जा रही है। यह कंपनी मोबाइल बनाएगी। इससे 9000 लोगों को रोजगार मिलेगा। आईटी से जुड़ी कई अन्य कंपनियों ने यहां पर निवेश की पहल की है। इन 13 कंपनियों से आने वाले दो से तीन वर्षों में रोजगार के 48512 अवसर युवाओं को मिलेंगे। आइकिया, अडानी, माइक्रोसॉफ्ट व इन 13 कंपनियों की तरफ से करीब 40 हजार करोड़ रुपये का निवेश और एक लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा।  

ग्रेनो व यीडा को भी होगा फायदा
नोएडा में फर्नीचर व डाटा सेंटर हब बनने का फायदा ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण को भी होगा। ग्रेटर नोएडा में हीरानंदानी ग्रुप देश का सबसे बड़ा डाटा सेंटर बनाने जा रहा है। उसके साथ कई और इकाइयों ने संपर्क साधा है। इसी तरह फर्नीचर रिटेल स्टोर के बनने से यीडा को फायदा होगा। यमुना प्राधिकरण नोएडा एयरपोर्ट के आसपास फर्नीचर हब बनाने की योजना बना रहा है। आइकिया के आने से यीडा की इस परियोजना को बल मिलेगा।

निवेश के द्वार खोलेंगे 80 गांव
नोएडा का विस्तार अब बुलंदशहर व दादरी की तरफ बढ़ रहा है। बुलंदशहर के 60 और गौतमबुद्ध नगर के 20 गांवों को नोएडा के अधीन किया जा रहा है। इसकी प्रक्रिया चल रह रही है। यहा लैंडपूल के जरिये किसानों से जमीन ली जाएगी। इसे विकसित करके आधी जमीन किसानों को दी जाएगी। बाकी आधी जमीन प्राधिकरण आवंटित करेगा। इससे नोएडा में 

निवेश करने वालों को जमीन मिल सकेगी। नया नोएडा ग्रेटर नोएडा से आगे बुलंदशहर की सीमा पर यह नया नोएडा विकसित किया जाएगा।

अब तक 92 हजार फ्लैटों को सर्टिफिकेट
नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत कुल 116 बिल्डर परियोजनाएं हैं। इन परियोजनाओं में अब तक कुल 92,682 फ्लैटों के लिए अधिभोग प्रमाण पत्र (ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट) जारी हो चुके हैं। इसमें से 41,455 भवनों के लिए अधिभोग प्रमाण पत्र 01 अप्रैल 2017 से 09 अप्रैल 2021 तक जारी किए गए हैं। अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2021 तक 17,990 फ्लैट खरीदारों  के नाम रजिस्ट्री करके कब्जा दे दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed