फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Plan launched for five builder plots for eight thousand new flats

Noida News: आठ हजार नए फ्लैट के लिए पांच बिल्डर भूखंडों की योजना लॉन्च

Mon, 01 Jul 2024 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
Plan launched for five builder plots for eight thousand new flats
- आज से करा सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण, ई-ऑक्शन से होगा आवंटन
विज्ञापन

- रिजर्व प्राइस के आधार पर ग्रेनो प्राधिकरण को 500 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में अपने घर का सपना संजोए लोगों को जल्द ही मौका मिल सकता है। ग्रेनो प्राधिकरण ने आठ हजार फ्लैट के निर्माण के लिए पांच बिल्डर भूखंडों की योजना लॉन्च कर दी है। स्कीम के ब्रोशर डाउनलोड और पंजीकरण की सुविधा मंगलवार से शुरू होगी। पांच भूखंडों के आवंटन से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को रिजर्व प्राइस के आधार पर करीब 500 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। भूखंडों का आवंटन ई-ऑक्शन से होगा।
इस योजना के जरिये कुल 99 हजार वर्गमीटर जमीन आवंटित की जाएगी। पांचों भूखंड ओमीक्रॉन-1ए, म्यू, सिग्मा-3, अल्फा-2 और पाई-वन व टू में स्थित हैं। सभी भूखंड 3999 वर्गमीटर से 30470 वर्गमीटर के हैं। इसके ब्रोशर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। जिसे डाउनलोड किया जा सकता है। इन भूखंडों के लिए एसबीआई पोर्टल https://etender.sbi के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट से भी इसका लिंक दिया गया है। इस योजना में पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 जुलाई है।
विज्ञापन

पंजीकरण शुल्क, ईएमडी (अर्नेस्ट मनी डिपोजिट) और प्रोसेसिंग फीस 26 जुलाई 2024 है। डॉक्यूमेंट सबमिट करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है। आवंटन होते ही इन भूखंडों पर पजेशन भी मिल जाएगा। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार का कहना है कि ग्रेटर नोएडा में एनसीआर में सबसे अधिक हरियाली वाला क्षेत्र है। इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टीविटी के लिहाज से अन्य शहरों के मुकाबले ग्रेटर नोएडा बेहतर है। रिहायश के लिए ग्रेटर नोएडा बहुत बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed