{"_id":"6acf9cc46cccbb2cd00b2599","slug":"plan-for-auto-and-e-rickshaw-parking-in-limbo-noida-news-c-1-noi1095-4833320-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ऑटो-ई-रिक्शा पार्किंग की योजना अधर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ऑटो-ई-रिक्शा पार्किंग की योजना अधर में
विज्ञापन
-सितंबर में लागू होनी थी व्यवस्था, मेट्रो स्टेशन और व्यस्त इलाकों में बेतरतीब खड़े वाहनों से लग रहा जाम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर की सड़कों को जाम मुक्त बनाने के लिए मेट्रो स्टेशन और व्यस्त इलाकों में ऑटो-ई रिक्शा खड़े करने के लिए सड़क किनारे घेरा बनाने की योजना अब तक परवान नहीं चढ़ सकी है। सितंबर में इस व्यवस्था को लागू करने की योजना बनाई गई थी, ताकि ऑटो-ई रिक्शा चालक निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़े कर सकें। इसके बावजूद अब तक व्यवस्था लागू नहीं हो सकी है। ऐसे में मेट्रो स्टेशन और प्रमुख मार्गों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की योजना अधर में है।
शहर में मेट्रो स्टेशन, बाजारों और अन्य व्यस्त इलाकों के आसपास ऑटो और ई-रिक्शा की आवाजाही अधिक रहती है। सवारी बैठाने और उतारने के लिए चालक अक्सर सड़क किनारे या मुख्य मार्ग के नजदीक वाहन खड़े कर देते हैं। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है और कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। खासकर व्यस्त समय में सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निपटने के लिए सितंबर में सड़क किनारे घेरा बनाकर ऑटो और ई-रिक्शा खड़े करने की व्यवस्था बनाने की योजना तैयार की गई थी। इसका उद्देश्य वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा कराना और सड़क पर बेतरतीब पार्किंग रोकना था। निर्धारित स्थान पर वाहन खड़े होने से सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिल सकती थी। हालांकि, योजना बनने के बाद भी इसे धरातल पर नहीं उतारा जा सका है। एसीपी ट्रैफिक सौरभ सिंह ने बताया इस संबंध में कार्य किया जा रहा है। जल्द योजनाबद्ध तरीके से वाहन खड़े होंगे।