फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   pitra paksh

Noida News: पितृ पक्ष शुरू, पितरों की शांति के लिए शहरवासी करेंगे पिंडदान

Sat, 06 Sep 2025 09:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
pitra paksh
फोटो------
विज्ञापन


-अगले 16 दिनों तक रहेगा पितृपक्ष


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पितृपक्ष की आज से शुरुआत हो जाएगी। अगले 16 दिनों तक यह पितृपक्ष रहेगा। जहां शहरवासी अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध जैसे कर्म करेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी ने बताया कि इस अवधि में पवित्र नदियों में स्नान करना और जरूरतमंदों को दान देना विशेष फलदायी माना जाता है, पितृ पक्ष में विधिपूर्वक श्राद्ध कर्म करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है और पितरों की कृपा जीवन में सुख-शांति लाती है। इस वर्ष पितृपक्ष की शुरुआत 7 सितंबर यानी आज से हो रही है, जो कि उसी दिन भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि की रात 01:41 बजे प्रारंभ होगी और उसी रात 11:38 बजे समाप्त हो जाएगी। ऐसे में 7 सितंबर यानी आज से ही पितृ पक्ष की विधिवत शुरुआत मानी जाएगी। वहीं अगले 16 दिनों बाद पितृ पक्ष का समापन 21 सितंबर को सर्व पितृ अमावस्या के दिन होगा।

हरिद्वार जाएंगे शहरवासी
शहर के सेक्टर 53 निवासी विनोद चौहान ने बताया, वह इस बार घर पर ब्राह्मणों को बुलाकर उन्हें भोग लगाते हैं। इसके अलावा विधि विधान के अनुसार कौवों के लिए और चीटियों जैसे जीवों के लिए भी अलग से अन्न निकालते हैं। वहीं इस बार भी वह ब्राह्मणों को बुलाकर उन्हें भोज कराएंगे। इसी तरह सेक्टर 101 निवासी अशोक भाटी ने बताया कि अधिकतर शहरवासी या तो गढ़मुक्तेश्वर स्थित बृजघाट जाकर तर्पण करते हैं या फिर वह हरिद्वार और एक लंबे अंतराल बाद गया भी जाते हैं।
विज्ञापन


क्या है महत्व
पंडित प्रकाश जोशी और पंडित संदीप पांडेय ने बताया, जो संतान श्रद्धा भाव से उनका स्मरण और तर्पण करती है, उन्हें पितरों की कृपा प्राप्त होती है, इससे पितृ दोष दूर होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है, पितृ ऋण से मुक्ति पाने के लिए यह समय सबसे उपयुक्त होता है, इस काल में गंगा स्नान, ब्राह्मण भोज और दान करना पुण्यदायी होता है। पितरों की संतुष्टि से वंश में समृद्धि, संतान सुख और कुल की उन्नति संभव होती है, इसलिए पितृ पक्ष को श्रद्धा और आस्था से मनाना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed