{"_id":"6209656bcef7013a635fa0e6","slug":"pitbull-attacked-the-face-of-a-ten-year-old-boy-noida-news-noi632104857","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल के बच्चे के चेहरे पर पिटबुल ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल के बच्चे के चेहरे पर पिटबुल ने किया हमला
विज्ञापन
पिटबुल के हमले से घायल बच्चा। संवाद
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा/दनकौर। देवटा गांव में शनिवार को पालतू पिटबुल कुत्ते ने दस वर्षीय बच्चे के चेहरे पर हमलाकर बुरी तरह घायल कर दिया। अस्पताल में बच्चे के चेहरे की सर्जरी कराई गई है। वहीं, पिता ने कुत्ते के मालिक दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर लापरवाही बरतने पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, नगेंद्र ने कोतवाली में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि पड़ोसी अमन व विक्की ने पिटबुल पाल रखा है। शनिवार को बेटा अंश उर्फ गोलू गली से गुजर रहा था। अचानक कुत्ते ने बेटे के चेहरे को बुरी तरह से हमला कर दिया। गोलू को ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर सर्जरी कराई गई है। पिछले माह दादरी में भी पिटबुल ने बच्चे पर हमला किया था। घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। दो महिलाएं बच्चे को बचाने का प्रयास कर रहीं थीं। इसके बावजूद कुत्ता बच्चे को नहीं छोड़ रहा था। कुत्ते ने मासूम को बुरी तरह जख्मी कर दिया था।
अमेरिका में पिटबुल पर प्रतिबंध, देश में नहीं : कावेरी
पशु प्रेमी कावेरी राणा का कहना है कि पिटबुल पर अमेरिका में प्रतिबंध है, लेकिन देश में इस पर प्रतिबंधित नहीं है। पिटबुल जब किसी को काटता है तो उसका मुंह बंद हो जाता है, वह चाहकर भी मुंह में दबाए अंग को आसानी से नहीं छोड़ पाता। यहां अवैध और गलत तरीके से (दूसरी नस्ल के कुत्तों) प्रजनन कराने के कारण पिटबुल की खतरनाक नस्ल पैदा हो रही है। ये इंसानों के लिए खतरनाक हैं। बिना डीएनए कराए कुत्तों का प्रजनन नहीं कराना चाहिए।