{"_id":"691248c473240a5a19069815","slug":"pitai-hungry-woman-ate-poisonous-with-nephew-na-news-c-56-1-hts1004-140100-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पिटाई से क्षुब्ध महिला ने भतीजे संग खाया विषाक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पिटाई से क्षुब्ध महिला ने भतीजे संग खाया विषाक्त
विज्ञापन
अनैतिक संबंधों के शक में पति के पिटाई करने पर महिला ने भतीजे के साथ विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव की है। दोनों को रविवार रात आनन-फानन जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के बाद दोनों को भर्ती किया गया।
रविवार को महिला के पति ने उसे भतीजे के साथ बाइक पर जाते हुए देख लिया था। शाम को घर पहुंचकर उसने पत्नी से मारीपट कर दी और भतीजे से अनैतिक संबंध होने का आरोप लगाया। यहां भतीजा व उसके परिवार के लोग भी पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार काफी विवाद के बाद दोनों ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। पेट दर्द व सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजन इन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। महिला ने बताया कि उनकी शादी को 19 साल हो चुके हैं। तीन बच्चे भी हैं। पति अकसर इस तरह के आरोप लगाकर परेशान करते हैं। कोई समाधान न मिलने पर यह कदम उठाया। एसएचओ चंदपा श्याम सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।