{"_id":"6adb8fe3a2fdbeca47036d8e","slug":"piles-of-trash-outside-esic-hospital-make-the-path-difficult-for-patients-grnoida-news-c-1-noi1095-4863863-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ईएसआईसी अस्पताल के बाहर कूड़े का अंबार, मरीजों की राह मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ईएसआईसी अस्पताल के बाहर कूड़े का अंबार, मरीजों की राह मुश्किल
विज्ञापन
तेज दुर्गंध से मुंह ढककर निकलने को मजबूर लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल के प्रवेश द्वारों के बाहर कूड़े का ढेर लगा है। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों, तीमारदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण लोग नाक-मुंह ढककर वहां से गुजरने को मजबूर हैं। अस्पताल के बाहर गंदगी के साथ बिजली के पैनल बॉक्स भी क्षतिग्रस्त हालत में हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। कूड़ा जमा होने से आसपास मक्खी-मच्छर पनपने की आशंका है। इससे संक्रमण और मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए गंदगी और दुर्गंध के बीच से गुजरना अतिरिक्त परेशानी का कारण बन रहा है। कूड़ा रास्ते तक फैलने से पैदल चलने वालों को भी दिक्कत हो सकती है। वहीं, अस्पताल के बाहर लगे बिजली के पैनल बॉक्स टूटे हुए हैं। खुले या क्षतिग्रस्त उपकरणों से करंट लगने और हादसे की आशंका रहती है। ऐसे में संबंधित विभागों को कूड़े की नियमित सफाई और उचित निस्तारण के साथ बिजली के पैनल बॉक्स की मरम्मत कराने की जरूरत है, ताकि मरीजों और राहगीरों को राहत मिल सके।