फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pickup crushes innocent child, stops traffic by keeping dead body in his lap

Noida News: पिकअप ने मासूम को कुचला, शव को गोद रखकर रोका यातायात

Sun, 30 Jun 2024 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 09:06 PM IST
विज्ञापन
Pickup crushes innocent child, stops traffic by keeping dead body in his lap
- होशियारपुर के सामने सिटी सेंटर से सेक्टर-71 की सड़क पर लगा जाम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। होशियारपुर गांव के गली नंबर-19 में पिकअप चालक ने टॉफी लेने गए मासूम (2) बच्चे को कुचल दिया। शनिवार शाम हो हुए हादसे में बच्चे की मौत हो गई। रविवार दोपहर को पिकअप चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण उग्र हो गए। बच्चे के शव को गोद में लेकर परिजन और ग्रामीण सड़क पर बैठ गए। इससे सिटी सेंटर से सेक्टर-71 के बीच आधे घंटे से अधिक तक जाम लग गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर वहां से हटाया।

मूलरूप से हरदोई निवासी अंकित गुप्ता सेक्टर-51 होशियारपुर में पत्नी और बच्चे के साथ रहते हैं। शनिवार शाम को अंकित बेटा अभि गुप्ता टॉफी लेने घर के बाहर निकला। दुकान के पास पिकअप चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे कुचल दिया। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इधर पिकअप चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर रविवार को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

इस बीच आरोपी चालक की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजन और ग्रामीण नाराज हो गए। उन्होंने गली नंबर 11 के सामने मुख्य सड़क जाम कर दिया। इससे सिटी सेंटर से सेक्टर-71 व सेक्टर-71 से सिटी सेंटर वाले दोनों तरफ के रास्ते पर जाम लग गया। नाराज परिजनों ने जल्द से जल्द पिकअप चालक की गिरफ्तारी की मांग की। एसीपी और थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने परिजनों को समझाकर वापस भेजा। इस दौरान करीब आधे घंटे तक सड़क पर भीषण गर्मी में परेशान रहे। सड़क पर लंबा जाम लग गया। बाद में जब जाम हटा तब यातायात सामान्य हुआ। मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इकलौता बेटे के मौत से मातम
पिक अप चालक की लापरवाही के कारण बच्चे की हुई मौत को लेकर दो तरह की बातें सामने आ रही है। कुछ लोगों को कहना है कि बच्चे को सीधे पिकअप सवार ने टक्कर मार दी। तो वहीं कुछ लोगों ने बताया कि बच्चा खड़े पिकअप के नीचे बॉल लेने गया था, तभी बगैर देखे लापरवाही से चालक ने गाड़ी चला दी। वहीं पुलिस के मुताबिक हरदोई के अंकित की तीन साल पहले शादी हुई थी। अभि दो साल का था और इकलौता था। करीब पांच साल पहले रोजगार के सिलसिले में अंकित नोएडा आया था। परिवार मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था।

जीत का जश्न मना रहे युवकों ने आइसक्रीम बेचने वाले को रौंदा
नोएडा। टी-20 वल्र्ड कप में भारत की जीत का जश्न मना रहे कार सवार ने आइसक्रीम वेंडर को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को सफदरजंग रेफर किया गया है। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने कार चालक होशियारपुर निवासी विशाल यादव को हिरासत लेकर स्विफ्ट कार जब्त कर ली है। मूल रूप से बिहार निवासी गोलू कुमार मोरना गांव में रहता है। शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे आइसक्रीम की ठेली लेकर जा रहा था। विश्वकप में मिली जीत का जश्न मनाकर आ रहे कार सवार ने होशियारपुर रेडलाइट पर उसे टक्कर मार दी। इसमें गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। ब्यूरो


कार से कुचलकर घायल मासूम की हालत गंभीर
नोएडा। सेक्टर-63ए में शुक्रवार रात को घर के सामने कार से कुचलकर घायल हुई 19 महीने की बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। निजी अस्पताल में उसका इलाज जारी है। रविवार को भी पुलिस अधिकारियों ने चिकित्सकों से उसका हालचाल जाना। मूलरूप से जिंद निवासी अजय शर्मा नोएडा में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करते हैं। सेक्टर-63ए के बी ब्लॉक में वह किराये पर पत्नी रिंकी और 19 महीने की बेटी अनुष्का के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे के करीब रिंकी बेटी अनुष्का के साथ घर के पास टी प्वाइंट पर थी। वहीं सड़क पर अनुष्का खेलने लगी। इसी दौरान पड़ोसी विनीत ने लापरवाही से कार मासूम अनुष्का के उपर कार चढ़ा दिया था। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने आरोपी कार चालक सोनीपत निवासी विनीत को गिरफ्तार कर लिया था। विनीत नोएडा की एक कंपनी में डिप्टी मैनेजर है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed