Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   PhD scholar did industrial visit

Noida News: पीएचडी शोधार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण

Thu, 20 Nov 2025 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
PhD scholar did industrial visit
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के खाद्य प्रसंस्करण एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संकाय सदस्यों और पीएचडी शोधार्थियों ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित कान्चन मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण किया। यह इकाई आईटीसी की प्रमुख तृतीय पक्ष विनिर्माण इकाइयों में शामिल है। औद्योगिक भ्रमण का उद्देश्य प्रतिभागियों को आधुनिक खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी तथा उद्योग में अपनाई जा रही व्यावहारिक प्रक्रियाओं से प्रत्यक्ष रूप से अवगत कराना था। टीम को एक्सट्रूजन प्रौद्योगिकी, सतत तली व्यवस्था, मसाला कोटिंग (सीज़निंग) तकनीक, उच्च गति पैकेजिंग संचालन तथा आईटीसी के कड़े गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed