{"_id":"5e6a94d08ebc3ea7ee4a739f","slug":"pfi-chairman-arrested-mewat-news-noi498066025","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएफआई के अध्यक्ष और सचिव गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएफआई के अध्यक्ष और सचिव गिरफ्तार
विज्ञापन
नई दिल्ली। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर बड़ी कार्रवाई की है। स्पेशल सेल ने पीएफआई के दिल्ली स्टेट अध्यक्ष मोहम्मद परवेज अहमद और सचिव मोहम्मद इलियास को गिरफ्तार किया है। दोनों के ऊपर दिल्ली हिंसा के लिए षड्यंत्र रचने और शाहीन बाग में प्रदर्शन के लिए फडिंग करने का आरोप है। पुलिस ने दोनों को बृहस्पतिवार को पटियाला कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को सात-सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को पीएफआई को लेकर सबसे बड़ी कामयाबी नौ मार्च को उस समय मिली थी जब पीएफआई के सक्रिय सदस्य व जोन हैड मोहम्मद दानिश को गिरफ्तार किया था। दानिश की गिरफ्तारी के बाद इन दोनों की गिरफ्तारी हुई है। मोहम्मद परवेज व सचिव इलियास पर आरोप है कि दोनों ने दंगे के लिए षड्यंत्र रचा था। इन लोगों ने यूपी व अन्य जगहों से पीएफआई के सदस्यों व उपद्रवियों को बुलाया था। साथ ही शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को उकसाने का भी आरोप है। स्पेशल सेल के सूत्रों का कहना है कि पीएफआई के ये पदाधिकारी शाहीन बाग प्रदर्शन के लिए फंडिंग करते थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि फंड कहां से आता था।
इससे पहले पीएफआई के खिलाफ पीएमएलए के तहत जांच हो रही है। इन पर देश में हिंसक आंदोलन फैलाने का आरोप है। पीएफआई पर 120 करोड़ रुपये देश के विभिन्न हिस्सों में बांटकर हिंसा फैलाने का आरोप है। इस संबंध में जांच एजेंसी बीते एक सप्ताह में पीएफआई के आधा दर्जन पदाधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है। पीएफआई के काफी सदस्य दिल्ली पुलिस की राडार पर है। स्पेशल सेल के अधिकारियों ने दावा किया है कि पीएफआई के और सदस्यों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पीएफआई के खातों में डाले गए 120 करोड़ रुपये
दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार इस बात के सुबूत मिले हैं कि पीएफआई द्वारा चलाए जा रहे 73 बैंक खातों में करीब 120 करोड़ रुपये डाले गए थे। अधिकतर खातों में कैश जमा हुआ था। यह भी पता लगा है कि परवेज अहमद कई व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा हुआ था।
पुलिस सुबूत जुटा रही थी
दिल्ली पुलिस को पीएफआई पर पहले से ही संदेह था, लेकिन पुख्ता सुबूत नहीं मिल रहे थे। दिल्ली पुलिस को अब सुबूत हाथ लग गए हैं। पीएफआई का शाहीन बाग लिंक सामने आया है। सुबूत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी तेज कर दी है।