{"_id":"69c6addd957ab0381a08ebfe","slug":"petrol-prices-increased-by-five-rupees-and-diesel-by-three-rupees-at-naira-pumps-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-5358-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नायरा के पंप पर पेट्रोल के पांच और डीजल के तीन रुपये दाम बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नायरा के पंप पर पेट्रोल के पांच और डीजल के तीन रुपये दाम बढ़े
विज्ञापन
फिर भी लोगों ने भरवाया ईंधन, कुछ बोले जानकारी नहीं थी, कई ने कहा-अन्य कंपनियों के पंप पर जाने-आने में इससे ज्यादा खर्च हो जाएगा
यमुना सिटी। नायरा कंपनी के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल के दामों ने ग्राहकों को झटका दिया है। हालांकि शुक्रवार को पंप पर पेट्रोल और डीजल भराने पहुंचे लोगों को इसकी जानकारी तब लगी जब उन्होंने बिल देखा। अधिकतर लोगों का कहना है कि अब वे अन्य पेट्रोल पंप पर ही पेट्रोल भरवाएंगे। कुछ लोगों का कहना था कि अर्ध सरकारी कंपनियों के पंप यहां से 10 किमी से अधिक दूर हैं इसलिए वहां तक आने-जाने में ही समय और ईंधन की बर्बादी होगी।
नयारा पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल के दाम लगभग 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम लगभग 3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए गए हैं। जनपद नायरा के कुल छह दादरी, बिलासपुर, जेवर और दनकौर में एक-एक व रबूपुरा में दो पेट्रोल पंप हैं। पेट्रोल पंप अधिकारियों ने बताया कि इस बढ़ोतरी की जानकारी अधिकतर ग्राहकों को नहीं है।
रबूपुरा के नायरा पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने बताया कि ज्यादातर लोग बिना कीमतों की जांच किए पेट्रोल और डीजल भरवा रहे हैं। कई ग्राहकों को बढ़े दामों के बारे में बताया गया तब भी उनके व्यवहार में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला। पेट्रोल-डीजल के दाम सिर्फ नायरा पेट्रोलियम ने ही बढ़ाए हैं और अन्य किसी भी पेट्रोलियम कंपनी ने पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं। रबूपुरा स्थित नायरा पेट्रोल पंप के मैनेजर ने बताया कि अधिकांश लोगों को बढ़ी हुई कीमतों के बारे में जानकारी नहीं है। कीमतों के बढ़ने से पेट्रोल पंप की बिक्री व ग्राहकों की भीड़ पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
-- -- -- --
बढ़ी कीमतों से नहीं पड़ रहा ग्राहकों पर फर्क
उपभोक्ताओं ने बताया कि बढ़ी हुई कीमतों के बारे में जानकारी नही थी। पेट्रोल पंप कर्मचारी ने ही बढ़ी हुई कीमतों के बारे में बताया लेकिन अब पेट्रोल तो भरवाना है तो बढ़ी हुई कीमतों में ही पेट्रोल भरवा लेंगे। अन्य पेट्रोल जहां दाम कम हैं वो इलाके से दूर हैं इसलिए नायरा पेट्रोल पंप से ही पेट्रोल भरवा रहे हैं।
-- -- -- -
कीमत बढ़ने की जानकारी नहीं थी। बिल देखने के बाद पाता चला। आगे से अन्य पेट्रोल पंपों से ही पेट्रोल भरवाऊंगा। -पवन
अन्य कंपनियों के पेट्रोल पंप इलाके से दूर हैं इसलिए मजबूरी में हमें नायरा पेट्रोल पंप से ही पेट्रोल भरवाना पड़ेगा।- रवि
दूसरी कंपनियों के पंप पर तेल भरवाने जाने-आने में ज्यादा महंगा पड़ेगा, इसलिए यहीं से ईंधन भरवाना पड़ रहा है। -गौरव