फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   PET EXAM

Noida News: बायोमेट्रिक की जद में आया मुन्नाभाई, पकड़े जाने से पहले हुआ चंपत

Sat, 06 Sep 2025 09:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
PET EXAM
- पीईटी की पहली पारी में परीक्षा के दाैराना भागा अभ्यर्थी, फिंगर प्रिंट से नहीं हुआ मिलान
विज्ञापन

- लखनऊ से आए एफआईआर के निर्देश, एजेंसी के मिलान में सही निकली जानकारी, मुख्यालय को लगा संदिग्ध



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा के सेक्टर 45 स्थित आरएसएस इंटरनेशनल स्कूल में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की पहली पाली में फिंगर प्रिंट के मिलान नहीं होने पर एक अभ्यर्थी को पकड़ा गया। लेकिन अभ्यर्थी मौके से भागने में सफल रहा। अभ्यर्थी परीक्षा लगभग पूरी कर चुका था। परीक्षा बस खत्म ही होने वाली थी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक ने सेक्टर 39 कोतवाली में तहरीर दी है।
जनपद के 40 केंद्रों पर शनिवार को दो पालियों में पीईटी की परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली में एक आरएसएस इंटरनेशनल स्कूल में एक अभ्यर्थी की रेटिना और फिगंर प्रिंट एजेंसी को सही मिले। दूसरी बार जब जांच की गई तो फिंगर प्रिंट सही नहीं मिले। लखनऊ से केंद्र पर फोन आया कि अभ्यर्थी संदिग्ध है। जब उसे पकड़ने का प्रयास किया गया तो वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


स्टेटिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार ने बताया कि उनके केंद्र में पहली पाली में अभ्यर्थी की जब बायोमेट्रिक कराई गई तो वह सही मिली। एजेंसी की रेंटिंग में 6.5 आया जो बिल्कुल सही थी। अभ्यर्थी परीक्षा देने लगा। संदिग्ध होने पर जब दूसरी बार बायोमेट्रिक कराई गई तो उसके फिंगर प्रिंट नहीं मिले। तब तक मुख्यालय से भी अभ्यर्थी संदिग्ध बताया गया। परीक्षा खत्म होने में कुछ ही मिनट बचे थे। तब तक वह फरार हो गया। थाने में अभ्यर्थी के नाम पर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पाली में 25300 ने दी परीक्षा
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 17992 परीक्षार्थियों में से 12492 उपस्थित रहे और 5100 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 17592 में से 12808 उपस्थित और 4484 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सचल दल भी सक्रिय रहा। नकलचियों पर नजर रखने सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि सेक्टर 45 स्थित आरएसएस इंटरनेशनल स्कूल में एक संदिग्ध अभ्यर्थी की सूचना मिली है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक ने तहरीर दी है। मुख्यालय से फोन आने के बाद उसे पकड़ा जा रहा था। तब तक वह भाग गया।


परीक्षा सरल आई थी। केंद्र दूर होने के कारण थोड़ी परेशानी हुई। - आकाश कुमार

कई सवालों ने थोड़ा घुमा दिया। जैसी तैयारी की थी। उसके अनुरुप ही प्रश्नपत्र आया था। - सत्यार्थ, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed