फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Person beaten to death in Kansali

गांव कंसाली में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

Fri, 19 Mar 2021 10:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Person beaten to death in Kansali
मांडीखेड़ा अस्पताल पहुंचे कंसाली गांव के लोग। - फोटो : Mewat
फिरोजपुर झिरका। उपमंडल के नगीना खंड के गांव कंसाली में बृहस्पतिवार को दोपहर 1 बजे के आसपास करीब दो दर्जन लोगों ने एक घर में घुसकर मजीद नामक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पुत्र की शिकायत पर 22 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर हत्या करने का मामला दर्ज किया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

गांव कंसाली निवासी नासिर ने बताया कि दोपहर के समय पिता मजीद घर में बैठे हुए थे तभी गांव के सरपंच और अन्य कुछ लोगों ने पिता पर कुल्हाड़ी, सरिया और लाठी-डंडों से धावा बोल दिया। हमले के दौरान सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। शिकायतकर्ता ने मत्तन, हाजर, माजिद, शरीफ, जकरिया, तोफिक, साबिर, उस्मान, अल्ताफ, सद्दीक, हनीफ, अलीमुद्दीन, रुकमुद्दीन, अब्बास, मुफीद, शाहिना, समीना, उमर, अरफीना, बसीरी, वाहिद, कसम आदि पर उनके पिता की हत्या का आरोप लगाया है। जानकारों के मुताबिक गांव में पंचायत की तरफ से पानी का टैंक बनाया जा रहा है। जिसे लेकर विवाद पैदा हुआ था।
विज्ञापन

नगीना थाना के प्रभारी हरि सिंह ने बताया कि गांव कंसाली मारपीट के दौरान हुई हत्या में 22 लोगों को नामजद किया गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी जल्द होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed