{"_id":"68bc5eb144c4544fa207a2b9","slug":"peripheral-expressway-grnoida-news-c-23-1-lko1064-74301-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न-पेरिफेरल से जोड़ने के लिए निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न-पेरिफेरल से जोड़ने के लिए निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
-ईस्टर्न पेरिफेरल से आने वाले यात्रियों को सीधे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की मिलेगी कनेक्टिविटी
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जाने वाले वाहन चालकों को अब कुछ ही समय बाद सीधे कनेक्टिविटी मिल जाएगी। शनिवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे से सीधे कनेक्टिविटी के लिए रोटरी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जगनपुर-अफजलपुर गांवों की भूमि पर शनिवार को रोटरी बनाने का कार्य दोनों ओर से शुरू कर दिया गया है। एक ओर एनआईयू के पीछे और दूसरी तरफ एनआरआई सिटी के पास निर्माण कार्य शुरू किया गया है। कार्य शुरू होने के बाद लगभग एक वर्ष में रोटरी का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है।
27 मई 2018 में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का परिचलन शुरू हुआ था। इस दौरान जगनपुर-अफजलपुर गांव के पास यह यमुना एक्सप्रेस-वे को ऊपर से पार करता है। ईस्टर्न पेरिफेरल बनने के बाद से ही इसकी यमुना एक्सप्रेस-वे पर कनेक्टिविटी बनाने की मांग लगातार की जा रही थी। इस दौरान आगरा, जेवर से आने वाले वाहनों को ईस्टर्न पेरिफेरल से जाने के लिए पहले परी चौक जाना पड़ता था। परी चौक से वाहनों को घूमकर सिरसा से ईस्टर्न पेरिफेरल जा सकते थे। इससे ईंधन और समय दोनों की बर्बादी होती थी।
पिछले कई वर्षों से दोनों एक्सप्रेसवे के बीच कनेक्टिविटी बनाने की मांग चल रही थी। हालांकि, जगनपुर-अफजलपुर में किसानों को रोटरी बनाने के लिए भूमि को लेकर मुआवजे का विवाद चला आ रहा था। अब नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण अंतिम चरण में है। ऐसे में दोनों एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के लिए अधिकारियों ने किसानों के साथ बैठक कर इसे सुलझा लिया।
विज्ञापन
पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद, हापुड़ से जल्द आ सकेंगे वाहन
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से यमुना एक्सप्रेसवे की सीधी कनेक्टिविटी मिलने पर हरियाणा के पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत समेत यूपी के गाजियाबाद, हापुड़ से वाहन जल्द आ-जा सकेंगे।