फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People waiting for bus on Raksha Bandhan

Noida News: बस का इंतजार करते रहे लोग

Sat, 09 Aug 2025 06:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 06:19 PM IST
विज्ञापन
People waiting for bus on Raksha Bandhan
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



नोएडा। रक्षा बंधन के दिन आसपास के जिलों में जाने वाले लोगों की संख्या अधिक रही। मेरठ, अलीगढ़, बुलंदशहर समेत अन्य रूट के यात्री घंटों बस के इंतजार में खड़े रहे जबकि 188 बसों ने अतिरिक्त फेरे भी लगाए।
अधिकारियों के अनुसार, डिपो से आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, एटा, कासगंज, बदायूं, लखनऊ, बरेली, मेरठ, हाथरस समेत तमाम शहरों की बसें जा रही हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार के अनुसार, रक्षा बंधन पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चालकों और परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि सफर के दौरान महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन

खली सार्वजनिक परिवहन की कमी
शहर में एक से दूसरी जगह जाने में लोगों को सार्वजनिक परिवहन की कमी काफी खली। शनिवार को समय से न तो कैब मिल रही थी और न ही बाइक टैक्सी। ऑटो भी फुल थे। लोग एप आधारित टैक्सी सेवा बुक करने में जुटे रहे। उन्हें रोज के मुकाबले अधिक किराया देना पड़ा। लोगों ने कहा कि अगर नोएडा में भी दिल्ली की तर्ज पर बस चलती तो सहूलियत रहती। मेट्रो टिकट के लिए भी लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ घंटे में बुक हुई राइड
सेक्टर-45 में रहने वाले संतोष कुमार ने बताया कि वह ग्रेनो वेस्ट तक बाइक टैक्सी से गए। पहले तो राइड बुक होने में ही डेढ़ घंटे का समय लग गया। इसके बाद भी जब राइड बुक हुई तो तीन गुना रकम चुकानी पड़ी। सेक्टर-119 में रहने वाले सुभाष ने बताया कि उन्होंने सेक्टर-12 जाने के लिए राइड बुक की कोशिश 16 बार की लेकिन असफल रहे। अंत में उन्हें ऑटो से जाना पड़ा। वह भी 30 मिनट के इंतजार के बाद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed