फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   people upset due to monkey distubance in nagina town

नगीना कस्बे में बंदरों के उत्पात से लोग परेशान

Sat, 13 Mar 2021 10:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
people upset due to monkey distubance in nagina town
नगीना में छतों पर घूमते बंदर। - फोटो : Mewat
नगीना। क्षेत्र में बंदरों का उत्पाद दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि लोगों का घरों से निकलना तो मुश्किल हो गया है। आए दिन किसी न किसी पर हमला कर काट लेते हैं। वहीं घरोंकी छतों पर सामान, कपड़े आदि को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इसको लेकर लोगों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिकायत की है, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकल सका है।
विज्ञापन

क्षेत्र के निवासी भीमन प्राजापत, मुस्तफा व रजत जैन ने बताया की बंदरों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। सड़कों और गलियों में झुंड बनाकर बैठे रहते हैं। ऐसे में अगर कोई भी वहां से गुजरता है, तो उस पर हमला कर देते हैं। कई बार तो लोगों से सामान भी छीन ले जाते हैं। वहीं आए दिन किसी न किसी को काट लेते हैं। इतना ही नहीं इनका झुंड घरों में भी घुस आता है और छतों पर फैले कपड़ों और घरों के अंदर रखे सामानों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। कोई अगर भगाने का प्रयास करे, तो उसके लिए खतरा बन जाते हैं। डर की वजह से बच्चों ने अकेले छतों पर घूमना और खेलना भी बंद कर दिया है। इस समस्या को लेकर पंचायत व प्रशासन से कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन किसी भी स्तर पर समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

वर्जन-
बंदरों के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया जाएगा। कोशिश की जाएगी कि जल्द से जल्द इसका समाधान हो, जिससे कि लोगों को राहत मिले। - रीगन कुमार, एसडीएम फिरोजपुर झिरका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed