फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People upset due to lack of water pipeline

पानी की पाइपलाइन न होने से लोग परेशान

Mon, 15 Feb 2021 10:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
People upset due to lack of water pipeline
फिरोजपुर झिरका में पानी की समस्या से त्रस्त महिलाएं रोष प्रकट करते हुए - फोटो : Mewat
पानी की पाइपलाइन न होने से लोग परेशान
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। शहर के वार्ड नंबर-5 में पानी की पाइपलाइन नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार विभाग के अधिकारियों से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोग दूरदराज इलाके से पानी लाने को मजबूर है। लोगों का कहना है कि कुछ दूरी पर ही आला अधिकारियों के घरों तक पानी की पाइपलाइन है।

वार्ड निवासी बिजेंद्र, नरेश, खेमचंद, श्यामलाल और वार्ड पार्षद राहिल खान का कहना है कि विभाग के अधिकारियों से समस्या के बारे में अवगत कराया है, लेकिन अधिकारी नगर नगर पालिका से मंजूरी लाने के लिए कहते हैं। उनके पास मकान के नक्शे, नगर पालिका की एनओसी और हाउस टैक्स की रसीदें भी हैं। इसके बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। वार्ड वासियों का कहना है कि अगर समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो गुरुग्राम-अलवर मार्ग पर प्रदर्शन करेंगे। वहीं इस बारे में रीगन कुमार ने बताया कि लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। मौके पर जाकर निरीक्षण कर जरूरी कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed