{"_id":"61141cef8ebc3e78e329070c","slug":"people-upset-due-to-lack-of-registry-uproar-at-the-authority-office-grnoida-news-noi5987186151","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्री न होने से खफा लोगों का प्राधिकरण कार्यालय पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्री न होने से खफा लोगों का प्राधिकरण कार्यालय पर हंगामा
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में सुपरटेक की इको विलेज एक, दो और तीन सोसाइटी के खरीदारों ने बुधवार को ग्रेनो प्राधिकरण के अस्थायी कार्यालय पर प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया। लोगों नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि प्राधिकरण व बिल्डर की मिलीभगत से उनके फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। खरीदारों ने गेट पर कब्जा कर अधिकारियों को अंदर जाने से रोक दिया। पुलिस ने किसी तरह खरीदारों को शांत कराया और अधिकारियों से बैठक कराई। इस दौरान काफी तीखी नोकझोंक भी हुई।
लोगों का आरोप है कि ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज एक, दो और तीन सोसाइटी में 3000 से अधिक खरीदारों के फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। बिल्डर ने खरीदारों को कब्जा दिया है, लेकिन रजिस्ट्री नहीं होने से मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा है। लंबे समय से खरीदार रजिस्ट्री की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने से गुस्साए सैकड़ों निवासी बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे अस्थायी कार्यालय के बाहर पहुंच गए और गेट पर कब्जा कर लिया, ताकि सीईओ नरेंद्र भूषण को अंदर जाने से रोका जा सके, लेकिन सीईओ नहीं पहुंचे। जबकि एसीईओ दीपचंद अंदर ही थे। हालांकि, खरीदारों ने जीएम प्रोजेक्ट आरके अरोड़ा को अंदर नहीं जाने दिया और प्राधिकरण व बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने खरीदारों को समझाकर एक घंटे बाद जीएम प्रोजेक्ट को अंदर भेजा। इसके बाद पुलिस ने खरीदारों की अधिकारियों के साथ बैठक कराई। हर सोसाइटी के 5-5 खरीदारों को बुलाया गया। बैठक के दौरान खरीदारों ने काफी गुस्सा निकाला। उसके बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही बिल्डर के साथ बैठक कराकर रजिस्ट्री का रास्ता निकाला जाएगा। एक दिन में एक सोसाइटी के खरीदारों से बैठक होगी। प्रदर्शन में विजय सिंह, अजय, अमित, आशीष, राजकुमार, अनुपम, ज्योति, समीर, अनुपमा, मृत्युंजय, दिलीप, शैलेन्द्र, रवि, दिगपाल, पूनम, मनोज, आरिफ, इनाम, दीपक, देवराज, मनीष समेत अन्य खरीदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
एक खरीदार हुआ अर्द्धनग्न
एक खरीदार ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। खरीदार ने गुस्से में अपनी शर्ट निकाल दी और प्राधिकरण व बिल्डर के खिलाफ खूब नारेबाजी की। वहीं, सोसाइटी वासियों का सुपरटेक बिल्डर और प्राधिकरण के खिलाफ ट्विटर पर अभियान जारी है।
सोसाइटी में बिल्डर से बैठक कर करेंगे निराकरण
प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि बिल्डर और खरीदारों में बैठक कराई जाएगी। सोसाइटी में ही जाकर बिल्डर के साथ प्राधिकरण के अधिकारी खरीदारों की समस्याओं का निस्तारण कराएंगे। इको विलेज एक, दो और तीन के खरीदारों की बैठक 13, 14 और 16 अगस्त को होगी। एक दिन एक सोसाइटी में बैठक होगी।
अन्य सोसाइटी के निवासी भी परेशान
ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसाइटी के निवासी भी रजिस्ट्री न होने से परेशान हैं। निवासियों ने बुधवार को प्राधिकरण के एसीईओ से मुलाकात की। निवासियों ने कई टावर में रजिस्ट्री नहीं होने की जानकारी दी। एसीईओ ने बिल्डर के साथ बैठक कराने का आश्वासन दिया है। निवासियों का कहना है कि एक टावर से एक सदस्य को बैठक में शामिल किया जाए। इसके अलावा अन्य समस्याओं को भी दूर कराने की मांग की है। वहीं, प्राधिकरण विक्ट्री वन सेंट्रल सोसाइटी के निवासियों की भी बिल्डर के साथ बैठक कराएगा।