फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   people upset due to firni poor condition

फिरनी की खस्ता हालत से लोग परेशान

Tue, 07 Jul 2020 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
people upset due to firni poor condition
फिरनी की खस्ता हालत से कई गांवों के लोग परेशान
विज्ञापन

पलवल। गांव औरंगाबाद की फिरनी की खस्ता हालत दर्जनों गांवों के लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। पिछले कई वर्षों से फिरनी पर जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जलभराव के कारण सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे यहां से निकलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मामले की शिकायत अधिकारियों और नेताओं से की गई है, लेकिन इसके बावजूद किसी ने सुध नहीं ली।
राष्ट्रीय राजमार्ग से मित्रोल-औरंगाबाद की फिरनी जुड़ी हुई है। इस फिरनी से होकर ही गांव मानपुर, कौंडल, गहलब और गोपालगढ़ की सड़कें जुड़ी हुई हैं। फिरनी से इन गांवों के अलावा अन्य गांवों के सैकड़ों लोग रोजाना गुजरते हैं। इसके बावजूद भी सड़क की हालत बद से बदतर है। सड़क के साथ पानी निकासी का प्रबंध नहीं किया गया है, जिससे गांव का गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है। समाजसेवी दिनेश कुमार गहलब और सुरेंद्र पाराशर ने बताया कि पिछले 8-9 साल से खराब पड़े इस रास्ते की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जलभराव इतना ज्यादा है कि सड़क नजर ही नहीं आती। जलभराव में गड्ढे नजर नहीं आने से वाहन फंस जाते हैं, जिससे लोग चोटिल हो जाते हैं। प्रशासन को समस्या का समाधान कराना चाहिए, ताकि दर्जनों गांवों के लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

-------
10 मिनट की बारिश ने रेलवे रोड को किया जलमग्न
सोमवार सुबह हुई मात्र 10 मिनट की बारिश ने रेलवे रोड को जलमग्न कर दिया। रोड पर कई फिट तक पानी भर गया, जिससे पानी के बीच वाहन बंद हो गए। लोग दुपहिया वाहनों को पैदल ले जाते नजर आए। रोड के साथ-साथ कॉलोनी में भी जलभराव हो गया। लोगों के घरों तक में पानी घुस गया। रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। शीघ्र ही संबंधित अधिकारियों को भेजकर समस्या के बारे में जानकारी ली जाएगी। इसके बाद जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
- अमरदीप, एसडीएम होडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed