फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People stuck in traffic jam for hours due to AAP-BJP protests

Noida News: आप-भाजपा के प्रदर्शनों से घंटों जाम में फंसे रहे लोग

Fri, 02 Feb 2024 08:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 08:57 PM IST
विज्ञापन
People stuck in traffic jam for hours due to AAP-BJP protests
कई रास्तों पर बैरिकेडिंग होने से पैदल चलने को मजबूर हुए लोग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राजधानी में भाजपा व आप के प्रदर्शनों के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई। इस दौरान मध्य दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण, पूर्वी दिल्ली के साथ रिंग रोड पर भीषण जाम की स्थिति रही। सुबह से ही कई इलाकों में खासतौर पर आईटीओ चौक के आसपास और सराय काले खां से इंद्रप्रस्थ फ्लाईओवर तक बुरा हाल रहा। लोग घंटों ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। वहीं, पुलिस की ओर से दीन दयाल उपाध्याय मार्ग (डीडीयू) समेत कई जगहों पर की गई बैरिकेडिंग की वजह से गाड़ियां रेंगती रहीं।



डीडीयू मार्ग पर रोक और वैकल्पिक मार्ग की वजह से विकास मार्ग पर वाहन फंसे रहे। यह सड़क लक्ष्मी नगर को मध्य दिल्ली से जोड़ती है। सराय काले खां से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक रिंग रोड, डीएनडी, प्रगति मैदान टनल, पुराना किला रोड, मथुरा रोड से आईटीओ चौक की तरफ, आईटीओ चौक से दरियागंज के बीच नेताजी सुभाष मार्ग, रिंग रोड से अजमेरी गेट के बीच जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन




दरियागंज से लक्ष्मी नगर की ओर जा रहे रहमान ने बताया कि उन्हें डॉक्टर के पास जाना है। दो बजे का अप्वाइंटमेंट है, लेकिन आधे घंटे से जाम में फंसा हुआ हूं। राजनीति के चक्कर में जनता को संघर्ष करना पड़ रहा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा रहे रोहित ने बताया कि उनकी तीन बजे की ट्रेन है। काफी देर से जाम में फंसा हूं। मिंटो ब्रिज से पैदल चलकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने को मजबूर हू। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट साइड के यात्रियों को दूसरे रास्तों से भेजा रहा है जो लोग पूर्वी दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा या सराय काले खां की तरफ से आ रहे हैं, उन्हें दिल्ली गेट या कनॉट प्लेस सर्कल की तरफ से रेलवे स्टेशन भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी



कई लोगों ने सोशल मीडिया पर जाम और डीडीयू मार्ग बंद किए जाने की पूर्व में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी नहीं किए जाने को लेकर नाराजगी जताई। लोगों ने पुलिस को फोटो के साथ हालात साझा किए। ट्रैफिक पुलिस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रैफिक को लेकर शिकायतों का जवाब दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article