फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People stopped from burying the dead body of the elderly, the police and Hindu Yuva Vahini helped

बुजुर्ग का शव दफनाने से लोगों ने रोका, पुलिस व हिंदू युवा वाहिनी ने की मदद

Sun, 02 May 2021 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
People stopped from burying the dead body of the elderly, the police and Hindu Yuva Vahini helped
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र के बिरोंडा गांव निवासी एक बुजुर्ग की मौत के बाद कुछ लोगों ने सुपुर्द-ए-खाक का विरोध किया। गांव के पीछे स्थित सोसाइटी के लोगों ने कब्रिस्तान न होने का हवाला दिया। इस के बाद मौके पर पहुंचे गांव निवासी हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष चैनपाल प्रधान और पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को दस्तावेज आदि दिखाकर शांत कराया। इसके बाद ही शव को दफनाया जा सका।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शेरखा हाजी (90) की कई दिन से तबीयत खराब थी। कुछ समय पहले घर पर ही गिरने से उनके कूल्हे की हड्डी भी टूट गई थी। शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने लगे। इसी बीच उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन गांव के कब्रिस्तान पर गए तो पास की सोसाइटी निवासी इसका विरोध कर हंगामा करने लगे। मौके पर पुलिस व चैनपाल पहुंच गए। चैनपाल ने लोगों को कब्रिस्तान होने की जानकारी दी। इसके संबंध में उन्होंने दस्तावेज व अन्य साक्ष्य भी जुटाए। इसके बाद शव दफनाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed