फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People sitting on the road in Khoda demanding Ganga water

Noida News: खोड़ा में गंगाजल की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग

Mon, 27 Oct 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
People sitting on the road in Khoda demanding Ganga water
खोड़ा में गंगाजल की मांग को लेकर लोगों निकली महा रैली। संवाद
खोड़ा। नगर पालिका में गंगाजल की मांग को लेकर रविवार को लोग पांच घंटे तक सड़क पर बैठे रहे। पिछले कई महीनों से खोड़ा रेजिडेंट्स एसोसिएशन (केआरए) के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय तक महारैली निकालने की तैयारी की थी लेकिन राष्ट्रपति कार्यक्रम के चलते पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। लोगों ने सड़क जाम कर दिया और नारेबाजी करने लगे। इससे वाहन चालकों को घंटों जाम में जूझना पड़ा। धरने पर बैठे लोगों का आरोप है कि पुलिस ने खोड़ा रेजिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी और सरदार सिंह को नजरबंद कर रखा है। पुलिस से बातचीत के बाद एडीएम को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

केआरए के सचिव अमरपाल रावत ने बताया कि 26 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे बड़ी संख्या में लोग महारैली निकालने के लिए सरस्वती विहार में एकत्रित हुए। रैली प्रताप विहार में पुराने ट्रांसफार्मर से शुरू होकर चमेली देवी पब्लिक स्कूल, कला एन्क्लेव आरसीसी रोड होते हुए इतवार बाजार पुस्ता, दिल्ली यूपी गेट होते हुए पीेएम कार्यालय पहुंचती लेकिन पुलिस ने इंदिरापुरम के यशोदा मेडिसिटी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम के चलते इतवार पुस्ते पर ही रोक दिया।इसके बाद लोग इतवार पुस्ते सड़क पर ही बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इसकी वजह से जाम लगा रहा।
विज्ञापन

केआरए के अध्यक्ष समेत दो लोगों को किया नजरबंद
खोड़ा रेजिडेंट्स एसोसिएशन के सदस्यों ने पुलिस व प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने एसोसिएशन के अध्यक्ष और एक अन्य सदस्य को नजरबंद कर रखा है। दोनों व्यक्तियों से रात से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। लोगों का आरोप है कि पुलिस लगातार रैली न करने का दबाव बना रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ साल से लड़ रहे गंगाजल की लड़ाई
केआरए के सदस्य उमेश सतपाल का कहना है कि खोड़ा की जनता पिछले आठ सालों से गंगाजल की मांग को लेकर प्रर्दशन, आंदोलन, भूख हड़ताल, बैठक व रैली कर रही है। सरकार और जनप्रतिनिधि लोगों की मांग पूरी नहीं कर रहे हैं। लोग पानी नहीं होने की वजह से पलायन करने लगे हैं। हर बार कभी 127 करोड़ तो कभी 187 करोड़ की गंगाजल के लिए डीपीआर बनाई जाती है। अभी तक योजना केवल कागजों में अटकी हुई है। इसके चलते लोगों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed