फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People not getting benefit of Awas Yojna

पात्र लोगों को नहीं मिल रहा आवास योजना का लाभ

Wed, 21 Oct 2020 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
People not getting benefit of Awas Yojna
आवास योजना का लाभ नहीं मिलने पर रोष प्रकट करते खोरी गांव के लोग। - फोटो : Mewat
नूंह(अंतराम खटाना)। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले जिले के बीपीएल परिवारों को कई वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार भले ही बड़े-बड़े दावे कर योजना के विस्तार करने की बात करती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और ही है। पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन की अनदेखी के कारण कई पात्र लोग योजन से वंचित हैं। सरकार ने पहली किस्त तो लोगों के खातों में डाल दी, लेकिन दूसरी किस्त बजट नहीं होने के कारण नहीं दी। इमरान, साजिद, मुबारिक, इशाक और नसरू निवासी मरोड़ा, हसीना, रफीकन और मुबीन निवासी निजामपुर, आसमोहम्मद निवासी खोरी कलां और समशुद्दीन निवासी वार्ड नंबर 13 नूंह ने बताया कि इस योजना का अभी तक उन्हें कोई लाभ नहीं मिला है। वे सभ बीपीएल श्रेणी में हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2016 से चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले के नूंह, पिनगवां, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका, नगीना व तावडू खंडों में हजारों लोग इस योजना से वंचित हैं। इस योजना के तहत घर बनाने के लिए बीपीएल परिवार के पात्र लोगों को पहली किस्त पर 45 हजार, दूसरी पर 60 हजार और तीसरी किस्त के जरिए 33 हजार की सहायता दी जाती है, लेकिन पैसे नहीं मिलने पर पात्र लोग विभागों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

विभाग अधिकारियों के अनुसार अभी जिले में बीपीएल परिवार के जो लोग आवास योजना में शामिल हैं उनका सर्वे किया जा रहा है। इसके बाद दोबारा लोगों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। वहीं इस बारे में जिला परिषद के सीईओ महाबीर प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार को योजना के संबंध में सभी खंड के बीडीपीओ के साथ बैठक होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए यह योजना चलाई जा रही है, लेकिन पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाना बड़ी चुनौती है। सरकार भले ही बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन नूंह जिले में हजारों लोग इस योजना से वंचित हैं। - ताहिर हुसैन, एडवोकेट।
प्रशासन को लोगों की इस समस्या पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। राजनीति के कारण लोग इस योजना से वंचित हैं। नेताओं से जान-पहचान वालों को ही इस योजना का लाभ मिल रहा है। बाकी लोग इंतजार कर रह हैं। - जगन सिंह, पार्षद।
भाजपा सरकार प्रदेश के साथ-साथ नूंह जिले में विकास कार्य करवा रही है। मूलभूत ढांचे को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री कार्य कर रहे हैं। अगर इस योजना में कहीं पर कोई गड़बड़ी है तो उसे जल्द ही सरकार के सामने रखा जाएगा। - मनीष जैन, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी।

हमारी सरकार ने नूंह जिले में एक भी विधायक नहीं होने पर भी विकास कार्यों को गति दी है। आगे भी हम सरकार की इन योजनाओं को सिरे चढ़ाने के लिए लगातार काम करेंगे। किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - संजय सिंह, विधायक सोहना-तावडू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed