फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People living at home to break Corona chain

ग्रेनो वेस्ट में कुछ जगह मार्केट में जरूरी सामान लेने पहुंचे लोग

Sun, 12 Jul 2020 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
People living at home to break Corona chain
ग्रेटर नोएडा में लॉकडाउन की वजह से सड़कों पर वाहनों का शोर कम होने पर पक्षी चहकते नजर आए। - फोटो : Grnoida
कोरोना की कड़ी तोड़ने को घरों में रहे लोग, चारों ओर सन्नाटा
विज्ञापन

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। कोरोना की कड़ी तोड़ने के लिए घोषित लॉकडाउन का जिले में शनिवार को पूरा असर दिखा। पहले दिन कुछ स्थानों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई वहीं ज्यादातर जगहों पर लोगों ने खुद बाहर निकलने से परहेज किया। नोएडा व ग्रेटर नोएडा के बाजार व ज्यादातर सड़कें सूनी दिखाई दीं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही, कुछ स्थानों पर ड्रोन से भी निगरानी की गई। उधर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण के सीईओ ने कोरोना वायरस की कड़ी को तोड़ने के लिए वृहद स्तर पर सैनिटाइजेशन, साफ सफाई और दवा का छिड़काव कराया। सैनिटाइजेशन के काम में जिले भर की दमकल गाड़ियों को भी लगाया गया।

विशेष सफाई अभियान चलाने व कोरोना वायरस की कड़ी तोड़ने के लिए शासन ने बीते शुक्रवार की रात से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन की घोषणा की है। पहले दिन शनिवार को पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के निर्देश पर जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाजार व सेक्टरों में पूर्ण रूप से बंदी का पालन कराया गया। जहां पर नियमों के उल्लंघन की आशंका थी, वहां निगरानी के लिए ड्रोन की मदद ली गई। लोगों को समझाया गया कि कोरोना की रोकना है तो घरों में ही रहें। उधर, नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने शहर की साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन व दवा छिड़काव में पूरी टीम लगा दी। संचारी रोग नियंत्रण, स्वच्छता अभियान, पेयजल की व्यवस्था, जल भराव, फॉगिंग आदि कार्य किए गए। सीईओ ने निर्देशित किया कि मानसून के सीजन में संचारी रोग नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। इसी तरह ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण व यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने भी अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई व सैनिटाइनेशन कराया। उधर, डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन राजेश कुमार सिंह ने आधी रात को शहर के मुख्य चौराहे, कॉमर्शियल बेल्ट आदि स्थानों पर पुलिसकर्मियों की क्लास लगाई। रेस्पांस टाइम चेक करने के लिए क्षेत्र में तैनात सभी पीसीआर पुलिसकर्मियों और चौकी प्रभारियों को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed