फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People have the right to get statehood for Ladakh: Kejriwal

लद्दाख को राज्य का दर्जा मिलना लोगों का हक : केजरीवाल

Thu, 25 Sep 2025 08:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 08:59 PM IST
सार

नई दिल्ली में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली की मांग का समर्थन किया। उन्होंने भाजपा पर जनता की आवाज दबाने और संवैधानिक अधिकार छीनने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
People have the right to get statehood for Ladakh: Kejriwal

विस्तार

कहा- अंग्रेजों से आजादी भाजपा का गुलाम बनने के लिए नहीं ली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लद्दाख के हालात पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लद्दाख के लोगों की मांग का समर्थन किया है। उनका कहना है कि लद्दाख को राज्य का दर्जा मिलना लोगों का हक है। आजादी अंग्रेजों की गुलामी से छुटकारा पाने के लिए मिली थी न कि भाजपा की गुलामी के लिए।
केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को एक्स पर लिखा कि आज लद्दाख में जो हो रहा है वह बेहद चिंताजनक है। हर सच्चे देशभक्त को लद्दाख के लोगों का साथ देना चाहिए। शहीद भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों ने लोकतंत्र के लिए बलिदान दिया ताकि हर भारतीय अपनी सरकार चुन सके लेकिन सत्ता के नशे में चूर भाजपा राज्यों को केंद्र शासित प्रदेश बनाकर जनता से सांविधानिक अधिकार छीन रही है। लद्दाख के लोग कुछ असंभव नहीं बल्कि सिर्फ अपने वोट और सरकार चुनने का अधिकार मांग रहे हैं। भाजपा लगातार उनकी आवाज दबा रही है और बार-बार किए वादों से मुकर रही है। लोकतंत्र जनता की आवाज है और जब सरकार ही उस आवाज को दबाने लगे तो लोगों को और बुलंद आवाज में बोलना चाहिए। लद्दाख की लड़ाई कल पूरे देश की लड़ाई बन सकती है।
विज्ञापन

वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई गईं जिसमें चार बेगुनाहों की जान चली गई। सत्ता के अहंकार में भाजपा लोकतांत्रिक गरिमा और सांविधानिक अधिकारों को कुचल रही है। शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर और असंख्य वीरों ने अपने खून से इस मिट्टी को सींचा ताकि हमें गरिमा और आजादी मिले। बाबा साहब ने संविधान बनाया ताकि हर नागरिक को समान अधिकार मिले। ये अधिकार किसी पार्टी की जागीर नहीं हो सकते। लद्दाख की जनता को वोट देने और सरकार चुनने का अधिकार मिलना चाहिए। यह सिर्फ लद्दाख का मुद्दा नहीं बल्कि पूरे देश के लोकतंत्र की रक्षा का सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed