फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People distressed over not getting electricity connections; complained to the MLA.

Noida News: बिजली कनेक्शन न मिलने से लोग परेशान, विधायक से की शिकायत

Fri, 18 Sep 2026 09:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
People distressed over not getting electricity connections; complained to the MLA.
बिलासपुर (संवाद)। नगर पंचायत बिलासपुर में नए बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से परेशान लोगों ने विधायक धीरेंद्र सिंह से मिलकर शिकायत की। लोगों ने बताया कि कॉलोनी विकसित होने के बाद भी उन्हें बिजली कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। अशोक, भागमल और रामकुमार शर्मा ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय में कई बार एनपीसीएल ने नए कनेक्शन के लिए कैंप लगाया, लेकिन उन्हें कनेक्शन नहीं मिले। नगर पंचायत के नक्शे में कॉलोनी दर्ज होने के बावजूद समस्या बनी हुई है। उन्होंने एनपीसीएल और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बीच तालमेल की कमी को समस्या का कारण बताया। नगर पंचायत अध्यक्ष लता संजय सिंह ने भी विधायक को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। जिला मुख्यालय से जेवर के बीच चलने वाली ई-बस का स्टॉप बिलासपुर में करने की मांग भी रखी गई। विधायक ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी वीरज कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed