{"_id":"68ec05e498def3c72b0dac8c","slug":"people-died-in-a-road-accident-and-blocked-the-road-na-news-c-194-1-son1002-135832-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़क दुर्घटना में मौत लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़क दुर्घटना में मौत लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नई बाजार चौकी के पास रविवार की देर शाम लगभग 6:30 बजे सड़क हादसे में नारद यादव (52) की मौत हो गई।
उन्हें तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। बाइक छोड़कर सवार मौके से फरार हो गए।
कुसुम्हा गांव निवासी नारद यादव सड़क किनारे से पैदल जा रहे थे। इसी बीच तेज गति से आए बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे नारद यादव के सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना से नाराज ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने रॉबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे आवागमन ठप हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि सूचना देने के बाद 112 की टीम मौके पर आई, लेकिन बिना कोई कार्रवाई किए ही वहां से चली गई। ग्रामीण उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे। कोतवाल माधव सिंह सहित अन्य अफसरों ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की।