फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People asked for ticket from BJP in Vaish Traders Conference

वैश्य व्यापारी सम्मेलन में लोगों ने मांगा भाजपा से टिकट

Mon, 27 Dec 2021 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
People asked for ticket from BJP in Vaish Traders Conference
वैश्य व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी कॉलेज परिसर में आयोजित भाजपा का वैश्य व्यापारी सम्मेलन राजनीति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में वैश्य व्यापारी वर्ग के कई लोगों ने पार्टी से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांगा। वहीं, सम्मेलन के अंतिम पड़ाव में पहुंचे मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि सभी एकजुट होकर फिर से योगी सरकार को लाने में भागीदारी निभाएं। उन्होंने 8 जनवरी को कानपुर में होने आगाज -2022 कार्यक्रम में भारी संख्या में वैश्य व्यापारी बंधुओं को पहुंचने की अपील की। वहीं, सम्मेलन के आयोजक और कॉलेज के चेयरमैन राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि किसी कारणवश मुख्यातिथि के आने में विलंब हुआ। गुप्ता ने कहा कि वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हजारों की संख्या में वैश्य व्यापारी वर्ग के लोगों को लेकर पहुंचेंगे। कार्यक्रम में नोएडा-ग्रेनो के अलावा गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, खुर्जा, बुलंदशहर, समेत अन्य स्थानों के व्यापारी और वैश्य समाज के लोग आए थे। सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed