फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People are surprised to see Kejriwal telling white lies in the House: Sachdeva

केजरीवाल को सदन में सफेद झूठ बोलते देख जनता अचंभित : सचदेवा

Fri, 27 Sep 2024 03:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 03:51 PM IST
विज्ञापन
People are surprised to see Kejriwal telling white lies in the House: Sachdeva
कहा- खुद को मुख्यमंत्री बनाए रखने के लिए लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं को तार-तार किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल सदन में भी झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे हैं। सदन में नैतिकता की बात तो करते दिखे, लेकिन जेल में रहते हुए नैतिक जिम्मेदारी के साथ इस्तीफा नहीं दिया। खुद को मुख्यमंत्री बनाए रखने के लिए लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं को तार-तार कर दिया। इस्तीफा न देकर दिल्ली के विकास को ठप कर दिया।
केजरीवाल सिर्फ बातों धनी हैं। विधानसभा में सफेद झूठ बोलते देखकर दिल्ली की जनता अचंभित है। उनके शासन काल में 7 नए स्कूल नहीं मिले। वे विधानसभा में 700 स्कूल बनाने का दावा कर रहे हैं। 500 मोहल्ला क्लीनिक बनाने का दावा किया, जबकि दिल्ली में मात्र 300 क्लीनिक चालू हालत में हैं जहां न कोई जांच की सुविधा है और न दवा की। उन्होंने ही पहले बस मार्शलों की बिना प्रशासनिक स्वीकृति नियुक्ति कर उनके जीवन से खिलवाड़ किया। फिर जब उनका मामला जांच में फंस गया तो खुद पत्र लिखकर हटाने की सिफारिश की जो पत्र रिकार्ड पर है। उनके बंगले के निर्माण के लिए अवैध रूप से पेड़ों को काटा गया था। वहीं, दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि अब भाजपा का यह मत पूरी तरह से स्पष्ट हो गया है कि केजरीवाल ने आतिशी को केवल दिखावे के लिए डमी मुख्यमंत्री बनाया है। इससे दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की गरिमा को ठेस लग रही है। केजरीवाल दिल्ली के सुपर मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थायी समिति का चुनाव आप ने किया बाधित : भाजपा
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने नगर निगम को प्रशासनिक रूप से बर्बाद कर दिया है। निगम के विकास कार्य ठप कर दिए हैं। 22 महीने में पार्टी ने निगम में आंतरिक लोकतंत्र को खत्म किया है, स्थायी समिति एवं अन्य सांविधानिक कमेटियों के चुनाव बाधित किए हैं जिससे निगम के सभी प्राथमिक काम रुके हुए हैं। स्थायी समिति का चुनाव बाधित कर अपना चेहरा दर्शाया है। दिल्ली की जनता विधानसभा चुनाव में आप को लोकतंत्र की हत्या करने की सजा देगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article