{"_id":"692874157ab532ac7905d3e2","slug":"pedestrians-were-left-wandering-around-due-to-vvip-movement-noida-news-c-1-noi1095-3675140-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वीवीआईपी मूवमेंट के चक्कर में चक्कर लगाते रह गए राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वीवीआईपी मूवमेंट के चक्कर में चक्कर लगाते रह गए राहगीर
विज्ञापन
- सीएम के आगमन के चलते सेक्टर-113 से सेक्टर-78 तिराहे को किया गया था ब्लॉक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सीएम के कार्यक्रम की वजह से किए गए डायवर्जन से कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति पैदा बन गई। एलिवेटेड रोड पर कुछ देर के लिए सेक्टर-60 से सेक्टर-18 की तरफ जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया था। इससे वाहन चालकाें को एलिवेटेड रोड के नीचे से गंतव्य तक जाना पड़ा।
बृहस्पतिवार सीएम योगी सेक्टर-50 स्थित निजी अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे। इसके अलावा वह सांसद डॉ. महेश शर्मा के सेक्टर-15ए स्थित निजी आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने गए। ऐसे में जिन जिन स्थानों पर वीवीआईपी मूवमेंट रहा वहां सबसे ज्यादा वाहनों को समस्या हुई। पुलिस ने इन स्थानों के आस पास दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक के लिए डायवर्जन किया था। दोपहर करीब सवा तीन बजे सीएम सेक्टर 113 स्थित हैलीपैड से उतरकर निजी अस्पताल पहुंचे। ऐसे में सेक्टर 51 से भंगेल की जाने वाले रास्ते और भंगेल से सेक्टर 51 की ओर आने वाले रास्ते को कुछ समय के लिए बंद किया गया। इसी तरह सेक्टर 50 मेट्रो स्टेशन के बरौला की तरफ के निकास द्वार को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। वहीं दूसरे तरफ सेक्टर 115, 78, 76 और 104 हाजीपुर, एनएसईजेड की तरफ तक देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। वहीं सेक्टर-71 एलिवेटेड उतरते वक्त भी दोपहर से लेकर देर शाम तक वाहन रेंगते हुए नजर आए।
दिल्ली फरीदाबाद जाने वाले मार्ग और चिल्ला बॉर्डर पर रेंगते रहे वाहन
वहीं चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी, फिल्मसिटी, महामाया फ्लाइओवर और जीरो प्वाइंट के पास भी देर शाम तक वाहन रेंगते नजर आए। इस बीच ट्रैफिक पुलिस भी चप्पे चप्पे पर तैनात रही। शाम के वक्त भंगेल एलिवेटेड रोड पर चढ़ने के दौरान अगाहपुर के पास भी लंबा जाम लग गया।