फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pay from Yamuna Expressway Fastag since April

यमुना एक्सप्रेसवे पर फास्टैग एक अप्रैल से होगा लागू

Tue, 16 Mar 2021 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Pay from Yamuna Expressway Fastag since April
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक अप्रैल से फास्टैग से भुगतान की सुविधा शुरू हो जाएगी। सोमवार को यीडा, जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड व आईडीबीआई बैंक के बीच इस बाबत करार हो गया है। शुरू में दोनों ओर फास्टैग के दो-दो लेन होंगे। जबकि दोनों तरफ दो-दो लेन में नकद भुगतान की सुविधा भी जारी रहेगी। एक्सप्रेसवे के तीनों टोल प्लाजा जेवर, मथुरा और आगरा पर फास्टैग की सुविधा एक साथ शुरू होगी।
विज्ञापन

अहम है कि निजी हाइवे होने के कारण शुरुआत में जेपी कंपनी ने फास्टैग लागू करने से मना कर दिया था। यमुना प्राधिकरण की सख्ती के बाद कंपनी तैयार हुई। बीते 15 फरवरी से इसे लागू करने की तिथि तय की गई, लेकिन तैयारी नहीं होने के कारण इसे तय समय से लागू नहीं कराया जा सका। सोमवार को एक अप्रैल से फास्टैग सुविधा शुरू करने पर सहमति बन गई। यमुना प्राधिकरण के जीएम केके सिंह और आईडीबीआई बैंक व जेपी इंफ्राटेक के प्रतिनिधियों के बीच करार हो गया है।
विज्ञापन

15 दिनों में फास्टैग सिस्टम तैयार करने और एक अप्रैल से लागू करने की तिथि तय की गई। इसके बाद दोनों तरफ से दो-दो लेन फास्टैग की होगी, जबकि दो-दो लेन नकद शुल्क की होगी। यमुना एक्सप्रेसवे से प्रतिदिन करीब 30 हजार वाहन गुजरते हैं। फिलहाल नकद टोल लिया जा रहा है। इस वजह से पीक ऑवर में वाहनों की कतार भी लग जाती है। फास्टैग लग जाने से वाहन चालक कम समय में टोल पार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर फास्टैग के लिए करार हो गया है। एक अप्रैल से इसे लागू करने की तैयारी है। फिलहाल फास्टैग व नकद शुल्क दोनों की सुविधा होगी। बाद में नकद शुल्क सिस्टम को खत्म कर दिया जाएगा।- डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ, यमुना प्राधिकरण
ये हैं मौजूदा टोल दर
वाहन जेवर आगरा
कार/एसयूवी/वैन 105 415
एलसीवी/मिनी बस 165 565
बस/ट्रक 335 1150
मल्टीएक्सल व्हीकल 515 1765
नोट- यह टोल दर ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट से आगरा तक प्रति वाहन रुपये में है।
जनवरी में एक्सप्रेसवे से गुजरे वाहन
दुपहिया वाहन 52,126
कार/एसयूवी 6,59,937
एलसीवी 71,318
ट्रक/बस 76822
एमएवी 63,424
स्पेशल व्हीकल 207
नोट-- एलसीवी (लाइट कॉमर्शियल व्हीकल ) और एमएवी (मल्टी एक्सल व्हीकल)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed