Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Paver-grass interlocking blocks will be installed along the expressway.

Noida News: एक्सप्रेसवे किनारे लगेंगे पेवर ग्रास इंटरलॉकिंग

Mon, 09 Nov 2026 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Paver-grass interlocking blocks will be installed along the expressway.
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे सहित तीन सड़कों पर पेवर ग्रास इंटरलॉकिंग का काम कराएगा। करीब 6.73 करोड़ रुपये इस काम पर खर्च होने हैं। इससे सड़क किनारे धूल की समस्या खत्म होने का दावा किया गया है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि इन कामों को जल्द शुरू कर समय पर पूरा कराया जाएगा। वायु प्रदूषण और ट्रैफिक प्रबंधक के लिए एक्सप्रेसवे के किनारे सड़क पर इंटरलाकिंग टाइल्स लगाया जाएगा। पेवर ग्रास इंटरलाकिंग टाइल्स लगने से सड़क मजबूत होगी, पानी का जमाव नहीं होगा और वाहनों की आवाजाही सुगम होगी। सेक्टर ओमीक्रान 3 में 18 मीटर, 12 मीटर और डी-ब्लाक की आंतरिक सड़कों की रिसर्फेसिंग का काम चालू है। यहां भी जरूरत के मुताबिक पेवर ग्रास इंटरलॉकिंग कराई जाएगी। अंसल गोल्फ लिंक-एक सोसायटी के ब्लाक-ए और ब्लाक-सी में आंतरिक सड़कों के सुदृढ़ीकरण का काम होगा। इस पर 3.31 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़कें ठीक होने से वाहनों के गुजरने पर धूल कम उड़ेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed