फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Patients with increased temperature

Noida News: तापमान के साथ बढ़े मरीज

Sat, 25 Apr 2026 05:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
Patients with increased temperature
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। तापमान के साथ अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। जिम्स में रोजाना 2500 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से 250 से अधिक पेट दर्द, उल्टी-दस्त, वायरल बुखार, बेचैनी और गले में खराश के मरीज हैं। डॉक्टरों का कहना है कि तेज गर्मी और लू के कारण शरीर में पानी की कमी और संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि बिना जरूरी काम के दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें, अधिक से अधिक पानी पिएं और हल्का व स्वच्छ भोजन करें। इसके अलावा खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से बचने और शरीर को हाइड्रेट रखने पर जोर दिया गया है। मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सतीश कुमार का कहना है कि ओपीडी में रोजाना 350 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इनमें से 250 से अधिक मरीजों में पेट दर्द, उल्टी, दस्त, वायरल बुखार, बेचैनी और गले में खराश आदि की शिकायत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed