फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Patients protest in Tata covid Hospita, Video viral

टाटा कोविड अस्पताल में मरीजों का हंगामा, वीडियो वायरल

Sun, 12 Jul 2020 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Patients protest in Tata covid Hospita, Video viral
सेक्टर-125 स्थित टाटा कोविड अस्पताल का हाल।
टाटा के कोविड अस्पताल में मरीजों का हंगामा, वीडियो वायरल
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-125 में हाल ही में बने टाटा के कोविड अस्पताल में गंदगी और अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। ऐसे में संक्रमित मरीजों परेशानियां और अधिक बढ़ गई हैं। शनिवार को मरीजों ने गंदा पानी, शौचालय में गंदगी और घटिया खाना दिए जाने के विरोध में हंगामा किया। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मरीजों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

अस्पताल में भर्ती मरीजों ने प्रबंधन पर कई आरोप लगाए हैं। सेक्टर-15 में रहने वाले एक 42 वर्षीय मरीज ने बताया कि अस्पताल से सिर्फ जुगाड़ वाले मरीजों को ही डिस्चार्ज किया जा रहा है। जबकि उनसे पहले भर्ती हुए मरीजों को छुट्टी नहीं दी जा रही है। उसने बताया कि उनके साथ आए कई मरीज को डिस्चार्ज करने की बात कही गई थी। इसके विरोध में सभी मरीज वार्ड से बाहर निकलकर विरोध करने लगे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। अस्पताल के कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इनमें मरीजों में गंदा पानी, खराब खाना देने का आरोप लगाया गया है। मरीज ने बताया कि नाश्ते में तेल से भीगा बेड खाने को दिया गया। इतना ही नहीं मरीजों को खराब चावल और दही दिया जा रहा है। इससे मरीजों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। मरीजों ने शौचालय और वाश वेसिंग में गंदगी का आरोप लगाया है। उनका कहना है गंदगी की वजह से एलर्जी की शिकायत हो रही है। कुछ मरीजों ने तो दवा नहीं मिलने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मामले की जांच की जा रही है। यदि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. नेपाल सिंह, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed