फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Patients of viral fever, cough and cold increased in hospitals during rainy season

Noida News: बारिश के मौसम में अस्पतालों में बढ़े वायरल बुखार, खांसी, जुकाम के मरीज

Thu, 21 Aug 2025 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
Patients of viral fever, cough and cold increased in hospitals during rainy season
कई सरकारी व निजी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या हुई दोगुनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव में मच्छरों के पनपने के कारण अस्पतालों में वायरल बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के अलावा निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भारी संख्या देखने को मिल रही है। ज्यादातर अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है।
नॉलेज पार्क के निजी अस्पताल के एमएस डॉ. राममूर्ति शर्मा ने बताया ओपीडी में संख्या सामान्य दिनों से अधिक हो गई। अस्पताल में प्रतिदिन कई लोग बुखार, सिरदर्द, उल्टी और बदन दर्द की शिकायत के साथ इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश मामलों में वायरल संक्रमण मिल रहा है। इसका कारण बारिश के कारण जलभराव में मच्छर के पनपने से है। इससे लोग वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे है। इसमें सबसे अधिक संख्या छोटे बच्चों की है। क्योंकि उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है।
विज्ञापन

डॉक्टर की सलाह- यह बरतें सावधानियां
डॉ. राममूर्ति शर्मा ने सलाह दी है कि बच्चों को बीमारियों से बचाव के लिए अभिभावकों को आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। किसी भी प्रकार के लक्षण के दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। उन्होंने कहा कि बारिश के इस मौसम में लोगों को भीगने से बचना चाहिए, इसके साथ-साथ खाने में तली-भुनी और बासी खाद्य पदार्थों से दूरी बनानी चाहिए। ताजा और गर्म आहार लेना फायदेमंद होगा। इस मौसम में डायरिया के केस भी आ रहे हैं। ऐसे में साफ-सफाई का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। खुले और फुटपाथ पर बिक रही खाद्य पदार्थों को न खाएं, लगातार और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। हेपेटाइटिस और पीलिया के मामले भी धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed