फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   patients facing problem due to closure of OPD

मेडिकल कॉलेज में ओपीडी बंद होने से मरीज परेशान

Sat, 24 Apr 2021 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
patients facing problem due to closure of OPD
नूंह। नलहड मेडिकल कॉलेज में ओपीडी बंद होने से अन्य रोगों से ग्रस्त रोगियों की मुश्किलें बढ़ गई है। लोग निजी व नीम हकीम की शरण में जाकर इलाज कराने को विवश हो गए हैं। शनिवार को मेडिकल कॉलेज में सिर्फ कोरोना मरीजों की देखभाल की गई। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी में भी मरीजों की जांच की गई। इसके अलावा ओपीडी सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया कि शुक्रवार की शाम शीर्ष अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार से सिर्फ इमरजेंसी सेवा एवं कोविड जांच के अलावा अन्य सभी सेवाओं को बंद करा दिया गया है। कोविड संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। दूसरी ओर सुबह से ही दूर दराज से आए मरीजों को घंटों इंतजार के बाद जब अस्पताल बंद होने की सूचना मिली तो वे परेशान हो उठे।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि निजी जगहों पर जाना उनकी विवशता हो गई। क्षेत्र के गांव कुर्थला से आई महिला कमला, देवेंद्र, रफीक घासेड़ा ने बताया कि वे कई दिनों से बुखार बदन दर्द से परेशान हैं। गांव में एक निजी डॉक्टर की दवा खाने के बाद भी आराम नहीं हुआ। ऐसे में वह शनिवार को सुबह मेडिकल कॉलेज आए। उन्हें दस बजे के बाद में बताया गया कि अस्पताल बंद है। काफी मरीजों को बगैर इलाज के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस बारे में मेडिकल कॉलेज की कार्यकारी निदेशक डॉ संगीता ने बताया कि कोरोना की वजह से ओपीडी को बंद करना पड़ा है। अस्पताल में गंभीर बीमारियों के मरीजों को इमरजेंसी में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed