{"_id":"6ac3cb3af9b51c50c00eb0ce","slug":"patients-at-jims-troubled-by-water-dripping-from-the-ceiling-noida-news-c-23-1-lko1064-108193-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिम्स में छत से पानी टपकने से मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिम्स में छत से पानी टपकने से मरीज परेशान
विज्ञापन
-ओपीडी के पास टॉयलेट कॉरिडोर में दो महीने से जलभराव, बिजली बोर्ड के पास पानी गिरने से हादसे का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ओपीडी के पास स्थित टॉयलेट कॉरिडोर में करीब दो महीने से छत से लगातार पानी टपक रहा है। पानी फर्श पर जमा होने से जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इसे रोकने के लिए मौके पर बाल्टी और कूड़ेदान रखे गए हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
जलभराव के कारण मरीजों और तीमारदारों के फिसलकर गिरने का खतरा बना हुआ है। वहीं, जिस दीवार के पास से पानी नीचे आ रहा है, उसके नजदीक बिजली के बोर्ड भी लगे हैं। पानी और बिजली के बोर्ड की नजदीकी से हादसे की आशंका बनी हुई है। मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारी ने बताया कि समस्या एक-दो महीने से है। इसे ठीक कराने के लिए एक-दो बार काम कराया गया, लेकिन 24 घंटे के भीतर दोबारा पानी टपकने लगता है।