फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   patient came for test died in Park Hospital

पार्क अस्पताल में जांच कराने आए मरीज की मौत

Thu, 27 Jun 2019 09:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
patient came for test died in Park Hospital
पार्क अस्पताल में जांच कराने आए मरीज की मौत, हंगामा
विज्ञापन

गुरुग्राम। पार्क अस्पताल में बुधवार को डॉक्टर से पीलिया की जांच कराने आए एक व्यक्ति की मौत हो गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद मरीज को इंजेक्शन लगाया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। मरीज की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के मुताबिक, सोहना निवासी जगदीश (50) को पीलिया था। वह पार्क अस्पताल से इसका इलाज करा रहा था। 24 जून को अस्पताल जाने के बाद चिकित्सकों ने उसके खून के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। बुधवार को जगदीश जांच रिपोर्ट लेकर परिजनों के साथ अस्पताल गया था। परिजन नवीन गोयल ने बताया कि बुधवार को जांच के उपरांत चिकित्सकों ने पेट में पानी भरे होने की बात कहकर जगदीश को अस्पताल में भर्ती कर इलाज करने की बात कही। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती करने के करीब 30 मिनट बाद चिकित्सकों ने जगदीश को एक इंजेक्शन लगाया. जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ती देख उसे तुरंत ही आइसीयू में शिफ्ट कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। नवीन ने बताया कि जगदीश सुबह अस्पताल आए थे तो सही थे, लेकिन इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद उनकी हालत बिगड़ गई। जांच के उपरांत उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उनकी मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों का आरोप है कि हंगामा होता देख अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत ही बाउंसर बुलवा लिए, जो उन्हें अस्पताल से बाहर धक्के देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी निरीक्षक दलबीर सिंह का कहना है कि परिजनों ने गलत इलाज करने की शिकायत दी है। इस पर जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed