फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Patience broke due to not getting water for the second consecutive day, protest held

Noida News: लगातार दूसरे दिन पानी नहीं मिलने से टूटा सब्र, किया प्रदर्शन

Sun, 03 Aug 2025 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
Patience broke due to not getting water for the second consecutive day, protest held
- इकोविलेज-1 में रविवार को भी टैंकर से अंडरग्राउंड वॉटर टैंक भरा गया, निवासियों ने आईआरपी के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन

6500 परिवार रहते हैं सोसाइटी में
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसाइटी में रविवार को दूसरे दिन भी पानी की समस्या बरकरार रही। पानी नहीं आने पर निवासियों का सब्र टूट गया। छुट्टी के दिन निवासियों ने आईआरपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सोसाइटी के मुख्य गेट पर नारेबाजी कर मेंटेनेंस एजेंसी ग्रेविटी को हटाने की मांग की। निवासियों ने आरोप लगाया कि ग्रेविटी एजेंसी सोसाइटी के 6500 परिवारों को सुविधाएं देने में विफल साबित हो रही है। एजेंसी को यहां रहने का हक नहीं है।

प्रदर्शन कर रहे सोसाइटी निवासियों ने बताया कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए उन्हें भटकना पड़ रहा है। लाखों रुपये देकर बाल्टियों से फ्लैट में पानी ले जाना पड़ रहा है। सोसाइटी में शुक्रवार रात से पानी की समस्या बनी हुई है। शनिवार को भी लोगों को सोसाइटी में पानी के किल्लत का सामना करना पड़ा। निवासी संजय शर्मा ने बताया कि पानी के टैंकर से अंडरग्राउंड वॉटर टैंक को भरा गया, लेकिन उससे लोगों की जरूरतों की पूर्ति नहीं हुई। निवासी घरों से बाल्टी लेकर टैंकर के पास पहुंचे और उसे भर कर ले गए। मामले में ग्रेविटी एजेंसी का पक्ष जानने के लिए पदाधिकारियों को फोन लगाया गया। बार-बार प्रयास के बाद भी एजेंसी की ओर से उत्तर नहीं दिया गया।
विज्ञापन


विरोध में बंद किया दरवाजा
निवासियों ने बताया कि शनिवार रात को पानी नहीं आने पर उन्होंने मुख्य गेट नंबर एक बंद कर दिया। जिससे सोसाइटी में आना-जाना बंद हो गया। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के 10 से अधिक टावरों में पानी नहीं आ रहा है। मेंटेनेंस एजेंसी की ओर से टैंकर भी पर्याप्त नहीं मंगाए जा रहे हैं। वहीं आरोप है कि रविवार दोपहर का सोसाइटी में बिल्डर प्रबंधन द्वारा कोई भी टैंकर नहीं मंगाए गए। जिससे लोग परेशान हो गए। वहीं, छुट्टी के दिन होने के कारण पानी की खपत अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed