फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   path cleared for registration of 3200 flats After talks with Noida Authority

फ्लैट खरीदारों के लिए खुशखबरी: नोएडा में 3200 फ्लैटों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ, एक मार्च से लगेगा कैंप

Tue, 27 Feb 2024 09:04 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 27 Feb 2024 09:04 AM IST
सार

नोएडा प्राधिकरण से चली लंबी बातचीत के बाद तीन बिल्डरों ने अपनी सहमति दे दी है। अब 3200 फ्लैटों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ हो गया है। 25 प्रतिशत राशि के तौर पर 426 करोड़ जमा कराने पर रजिस्ट्री होगी।

विज्ञापन
path cleared for registration of 3200 flats After talks with Noida Authority
flat - फोटो : istock

विस्तार

नोएडा के 33 बिल्डरों ने अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों पर सहमति दे दी है। अब बिल्डर कुल बकाये की 25 फीसदी रकम जमा करेंगे। करीब 426 करोड़ रुपये जमा करते ही 3200 फ्लैटों की रजिस्ट्री का रास्ता खुल जाएगा। इन बिल्डरों पर करीब 1704 करोड़ बकाया है।
विज्ञापन

दरअसल, नोएडा प्राधिकरण की ओर से अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के आधार पर पैकेज साइन करने पर बिल्डरों से कई दौर की वार्ता हो चुकी है। वार्ता के दौरान अब तक 37 बिल्डरों ने अपनी सहमति दी है। इनमें चार बिल्डरों की शर्तों पर प्राधिकरण विचार कर रहा है। अब तक 33 बिल्डरों ने 25 प्रतिशत राशि जमा कराने पर सहमति दी है। इनमें से 11 बिल्डरों की ओर से 30 करोड़ रुपये की राशि जमा कराई है। हालांकि इतनी राशि से केवल 600 रजिस्ट्री संभव है। लिहाजा जब तक अन्य बिल्डरों की ओर से पैसे जमा नहीं कराए जाते। तब तक प्रस्तावित रजिस्ट्री का आंकड़ा नहीं बढ़ेगा।

विज्ञापन

31 मार्च के बाद पैसे जमा कराने का वादा
कई बड़े बिल्डरों की ओर से प्राधिकरण को नए वित्तीय वर्ष में पैसे जमा कराने का आशवासन दिया गया है। उनकी ओर से वित्त विभाग की तकनीकी दिक्कतों का हवाला दिया गया। इनमें वैसे बिल्डर भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी सहमति दे दी है। हालांकि प्राधिकरण यह मान रहा है कि दूसरे अन्य बिल्डर भी 31 मार्च के बाद आ सकते हैं।

10 बड़े बिल्डरों से संपर्क की कोशिश में प्राधिकरण
नोएडा प्राधिकरण 10 अन्य बिल्डरों से संपर्क की कोशिश में है। इनमें से प्रत्येक पर करीब एक हजार करोड़ का बकाया है। इनके पास रजिस्ट्री के लिए करीब 20 हजार यूनिट हैं। अगर यह मान जाते हैं तो इससे फ्लैट खरीदारों को फायदा होगा।
 
विज्ञापन

एक मार्च से रजिस्ट्री के लिए कैंप
नोएडा प्राधिकरण की ओर से एक मार्च से रजिस्ट्री के लिए कैंप लगाए जाएंगे। यह कैंप अलग-अलग सोसाइटियों में अलग-अलग तिथियों में लगाए जाएंगे। प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने बताया कि एक मार्च का कैंप एक्सप्रेस जेनीथ सोसाइटी में प्रस्तावित है। यहां करीब 100 रजिस्ट्री कराने की योजना है। इस मौके पर औद्योगिक विकास विभाग के बड़े अधिकारियों समेत मंत्री के भी आने की संभावना है।

33 बिल्डर एक साल में पैसा जमा कराएं तो होगी 12921 रजिस्ट्री
आंकड़ों पर गौर करें तो अगर 33 बिल्डर एक साल में पूरा पैसा जमा करा दें तो इनकी ओर से 12921 रजिस्ट्री का रास्ता खुल जाएगा। हालांकि यह सबकुछ पहले चरण की 25 प्रतिशत राशि जमा कराने पर निर्भर करेगा।

33 बिल्डरों की ओर से 25 प्रतिशत राशि जमा कराने पर करीब 3200 फ्लैटों की रजिस्ट्री होगी। अन्य बिल्डरों से पैसे जमा कराने के लिए संपर्क किया जा रहा है। एक मार्च से रजिस्ट्री शुरू कराई जाएगी। - लोकेश एम, सीईओ, नोएडा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed