फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Passports given to 57 jamatis

अदालत के आदेश पर 57 जमातियों को पासपोर्ट लौटाए

Sat, 18 Jul 2020 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Passports given to 57 jamatis
पुन्हाना। अदालत के आदेश पर जिला प्रशासन ने नूंह पल्ला हॉस्टल में पिछले कुछ महीने से रह रहे सभी 57 विदेशी जमातियों को उनके पासपोर्ट लौटा दिए। पुलिस ने नूंह मदरसा संचालक मुफ्ती जाहिद हुसैन और नूंह विधायक आफताब अहमद की मौजूदगी में सभी जमातियों को पासपोर्ट दिए। इससे सभी विदेशी जमातियों के चेहरे खिल उठे। मेवात पुलिस ने सभी 57 जमातियों के खिलाफ महामारी नियम और विदेशी नियमों का उल्लंघन करने की धाराओं के तहत दो अप्रैल 20 को मामला दर्ज कर सभी के पासपोर्ट जप्त कर लिए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने विदेशी जातियों को दोषी मानते हुए सभी धाराओं के तहत अदालत में चालान पेश किया था। नूंह अदालत ने 23 मई को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी 6 देशों के 57 विदेशी जमातियों और एक भारतीय अनुवादक पर धारा 188 के तहत सरकारी आदेशों की अवहेलना करने का दोषी ठहराते हुए सभी पर एक एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया तथा फॉरेनर्स एक्ट के तहत लगाई गई सभी धाराओं को बेबुनियाद मानते हुए इंडोनेशिया, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, बंगला देश, थाईलैंड, नेपाल के कुल 57 जामतियों व एक भारतीय अनुवादक को आरोपों से बरी कर दिया था।
विज्ञापन

सेशन कोर्ट ने 6 जुलाई को सरकार की अपील को खारिज करते हुए निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा था। बांग्लादेश के रहने वाले हबीबुर्रहमान कहते हैं कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे दूसरी जिंदगी मिली हो। श्रीलंका के रमीज कहते हैं कि उनका पासपोर्ट दिलाने में और उन्हें उनके वतन पहुंचाने में जो लोग कोशिश कर रहे हैं उनका अजर अल्लाह ही दे सकता है। नूंह विधायक आफताब अहमद ने कहा कि अदालत का फैसला नहीं बदला जिसकी वजह से आज सबको पासपोर्ट वापस दिए गए हैं। उन्होंने बताया जल्द ही दूतावासों से बात कर जमातियों को देश वापिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed