{"_id":"6a87015bcf4434fdc707d4ad","slug":"passion-will-defy-age-fours-and-sixes-to-rain-down-in-greater-noida-starting-today-noida-news-c-23-1-lko1064-103648-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: उम्र को मात देगा जज्बा, ग्रेनो में आज से बरसेंगे चौके-छक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: उम्र को मात देगा जज्बा, ग्रेनो में आज से बरसेंगे चौके-छक्के
विज्ञापन
- शुक्रवार से शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तीन दिवसीय वेटरन क्रिकेट लीग, महिला-पुरुष खिलाड़ी एक साथ खेलेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। बढ़ती उम्र को पीछे छोड़कर अनुभवी क्रिकेटर एक बार फिर मैदान पर बल्ले का दम दिखाने को तैयार हैं। शुक्रवार से ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तीन दिवसीय वेटरन क्रिकेट लीग (वीसीएल) का आयोजन होगा। वेस्टर्न क्रिकेट लीजेंड क्लब की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष खिलाड़ियों की मिश्रित टीमें एक साथ मैदान पर उतरेंगी। आयोजकों का दावा है कि एशिया में यह पहला ऐसा क्रिकेट आयोजन है, जिसमें महिला और पुरुष खिलाड़ियों से बनी मिश्रित टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी।
छह राज्यों की टीमें लेंगी हिस्सा
लीग में दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक और रेस्ट ऑफ इंडिया की टीमें हिस्सा लेंगी। पुरुष वर्ग में 50 से 75 वर्ष तक की आयु के खिलाड़ी शामिल होंगे, जबकि महिला वर्ग में 15 से 25 वर्ष तक की खिलाड़ी टीमों का हिस्सा बनेंगी।
जुनून और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश
आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य उम्र की सीमाओं को पीछे छोड़कर खेल के प्रति जुनून और फिटनेस का संदेश देना है। वरिष्ठ खिलाड़ी अपने अनुभव के साथ मैदान पर उतरेंगे, वहीं युवा महिला खिलाड़ी अपनी ऊर्जा और खेल कौशल से मुकाबलों में रोमांच बढ़ाएंगी। वेस्टर्न क्रिकेट लीजेंड क्लब के फाउंडर चंद्रशेखर पाठक और सचिव नीलमणि द्विवेदी ने बताया कि लीग केवल क्रिकेट मुकाबलों तक सीमित नहीं है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिखाएंगे दम
तीन दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में क्रिकेट प्रेमियों को रणजी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभवी खिलाड़ियों के शॉट देखने को मिलेंगे। लीग के फाउंडर चंद्रशेखर पाठक खुद उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
दर्शकों के लिए निशुल्क प्रवेश
लीग देखने के लिए दर्शकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आयोजकों ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की है। दर्शकों को गेट नंबर-1 से पास दिए जाएंगे। करीब 60 मीटर की बाउंड्री पर खिलाड़ी चौके-छक्के लगाएंगे। स्थानीय स्तर के कई खिलाड़ी भी अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे।